प्रयागराज (यूपी)। कुम्भ मेले में इन दिनों आस्था का सैलाब आया हुआ है. साथ ही कुम्भ में आये कई अनोखे साधुओं को देखकर भी लोग काफी हैरत में हैं. आज हम भी आपको 7 ऐसे अनोखे बाबाओ से मिला रहे हैं, जो इस वक़्त कुम्भ में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. हमें उम्मीद है की आपको हमारी ये पेशकश अवश्य पसंद आएगी. आप कमेंट द्वारा हमें बताइयेगा ज़रूर की आपको हमारी ये पेशकश कैसी लगी. साथ ही ऐसी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करना भी मत भूलियेगा.
1- खड़ेश्वरी बाबा-
बाबा खड़ेश्वरी वस संकल्प लिया है कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाएगा, तब तक अपने एक पैर पर खड़े रहेंगे. ये बाबा पिछले चार सालो से ना तो बैठे हैं और ना ही लेते हैं. बाबा खड़ेश्वरी ग़ाज़िआबाद से कुम्भ में शिरकत करने प्रयागराज आये हैं.
2- रुद्राक्ष वाले बाबा-
रुद्राक्ष बाबा ने ग्यारह हज़ार रुद्राक्षों की माला धारण की हुई है. सबसे ख़ास बात ये है कि इन बाबा ने एक भी रुद्राक्ष खुद नहीं खरीदा है. इनको सभी रुद्राक्ष तोहफे में मिले हैं. कुछ दिनों पहले ही नेपाल नरेश ने भी इन्हे एक सोलह मुखी रुद्राक्ष तोहफे में दिया है.
3- गोल्डन बाबा-
सोने के आभूषणो से लदे गोल्डन बाबा भी कुम्भ में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. हालाँकि इस दफा इनकी चर्चा इनके आभूषणो से काम, इनके गिरफ्तार होने के कारन अधिक रही थी. इन पर यूपी पुलिस के एक सिपाही को धमकाने का आरोप लगा था.
4- राधे बाबा-
ये हैं जूना अखाड़े के राधे बाबा. पिछले नौ सालो से इन्होने अपना एक हाथ ऊपर उठाकर रखा हुआ है. इन्होने ये संकल्प विश्व शांति और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए किया है.
5- पेट्रोल बाबा-
ये हैं नागा बाबा सन्यासी सावन गिरी. ये गुजरात से आये हैं और वो भी एसयूवी में बैठ कर. इसीलिए ये अपने भक्तो से दक्षिणा में पेट्रोल मांग रहे हैं.
6- टोपी वाले बाबा-
कुम्भ में आये इन बाबा का स्वरुप देखकर तो हर कोई हैरान है. लोग सोच रहे हैं की इन्हे बाबा कहा जाए या फिर कुछ और. अपने सिर पर चाँद और टोपी धारण किये इन बाबा के साथ लोग बड़ी तादाद में सेल्फी ले रहे हैं.
7- जटाधारी बाबा-
कुम्भ के आये विभिन्न स्वरूपधारी बाबो में एक बाबा ये भी है. ये बाबा काफी टेक फ्रेंडली हैं और कुम्भ में लैपटॉप और स्मार्टफोन लेकर पहुंचे हैं. ये बाबा भी कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रहे हैं.
