हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह चारों भागने की कोशिश कर रहे थे और उसी कोशिश में पुलिस की गोली के शिकार बने। यह मुठभेड़ नेशनल हाईवे 44 के पास हुआ है जहां यह सभी आरोपी धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे और चेतावनी के बाद नहीं रुकने पर पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया। हैदराबाद में 27 नवंबर की रात इन चारों ने महिला डॉक्टर का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया था। घटना सामने आने के बाद से ही इसके खिलाफ पूरे देश में गुस्सा था और लगातार फांसी की मांग की जा रही थी।
06 December 2019
08:51 AM
जैसे ही आरोपियों के एनकाउंटर ने सूचना फैली हर तरफ पुलिस की तारीफ हो रही है और लोग खुशी मना रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है जिसमें छात्राओं से भरी एक बस में लड़कियों जोश से खुशी मनाती देखी जा सकती हैं।
08:49 AM
चारों आरोंपियों के एनकाउंटर के बाद हैदराबाद की निर्भया के पिता ने इस पर खुशी जताई है।उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को गए 10 दिन हो गए हैं और मैं आज हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद देता हूं। मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी।
08:25 AM
एनकाउंटर की सूचना के बाद हैदराबाद पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे हैं।
08:25 AM
हैदराबाद के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता निर्भया की मां ने खुशी जताते हुए कहा है कि इसी तरह हर राज्य की पुलिस ऐसे दरिंदों के खिलाफ एक्शन लेगी तो वो दिन दूर नहीं जब बेटियों के खिलाफ अत्याचार थम जाएगा।
देखें वीडियो-1:-
08:19 AM
बता दें कि 27 और 28 नवंबर की रात को इन चारों आरोपियों ने महिला डॉक्टर का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जिंदा जला दिया था। इस घटना के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश था और आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही थी।
08:17 AM
बताया जा रहा है कि जब पुलिस इन्हें सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर पहुंची थी तो इन्होंने धुंध का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की थी और पुलिस की चेतावनी के बाद जब वो नहीं रूके तो पुलिस ने उन्हें ढेर कर दिया।
08:16 AM
तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी के अनुसार, कानून उन आरोपियों को उनके कृत्य के लिए सजा देता उससे पहले भगवान ने पहले ही उन्हें इसकी सजा दे दी। पूरा हिंदूस्तान, पीड़िता के परिजन और हम सब इससे खुश हैं।
08:14 AM
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने मुठभेड़ में चारों आरोपियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है और इसके बाद उस जगह पहुंचे हैं जहां यह एनकाउंटर हुआ है।
08:13 AM
जिस जगह यह घटना हुई थी और जहां पुलिस ने इन चारों का एनकाउंटर हुआ है वो जगह नेशनल हाइवे 44 के करीब है।
08:12 AM
इन चारों को पुलिस घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट करने के लिए उसी जगह ले गई थी जहां उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी।
08:09 AM
देखें वीडियो-2:-
हैदराबाद में दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया है। यह एनकाउंटर सुबह 3 बजे हुआ है।हैदराबाद के शादनगर में डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या के चारों आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए। जांच के लिए पुलिस इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि चारों आरोपियों ने ने वहां से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें एनकाउंटर में वहीं ढेर कर दिया। 28 नवंबर को डॉक्टर का शव मिलने के बाद से ही इस ही इस जघन्य केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस घटना के खिलाफ देश में चारों तरफ आक्रोश था। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोगों ने आंदोलन किया। देश को झकझोर देने वाले इस मामले में अब तक क्या हुआ, आइए उस पर एक नजर डालते हैं...।
![]() |
| वीसी सज्जनार पुलिस कमिश्नर हैदराबाद |
28 नवंबर: सरकारी अस्पताल में बतौर सहायक पशु चिकित्सक काम करने वाली 25 वर्षीय महिला का अधजला शव शादनगर में एक पुल के नीचे मिला। इससे एक दिन पहले वह लापता हो गई थीं।
हैदराबाद रेप और मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर
29 नवंबर: इस मामले में 20 से 24 साल के बीच के चार लोगों को महिला डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
29 नवंबर: चारों आरोपियों- मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन और सी चेन्नकेशवुलु ने वारदात को अंजाम देने से पहले टोंडूपल्ली टोल प्लाजा पर शराब पी थी। दिलचस्प बात यह है कि पीड़िता को फंसाने के लिए जो जाल चारों ने बिछाया था, उसी की वजह से उनका पर्दाफाश भी हो गया। साइबरबाद पुलिस ने शादनगर अंडरपास के नीचे पीड़िता का जला हुआ शव मिलने के बाद पुलिस को सबसे पहला सुराग एक टायर मकैनिक से मिला।
29 नवंबर: साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि पूरी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें चारों आरोपी शामिल थे। पीड़िता की मां ने सभी दोषियों को सबके सामने जिंदा जलाने की मांग की। परिवारवालों ने यह भी कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती तो पीड़िता को बचाया जा सकता था।
29 नवंबर: हैदराबाद में वकीलों ने चारों आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया। शादनगर बार असोसिएशन ने शनिवार को ऐलान किया कि डॉक्टर से रेप करने वाले चारों आरोपियों को किसी भी तरह की कानूनी मदद नहीं दी जाएगी।
30 नवबंर: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेजी से मुकदमा चलाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालत के गठन की घोषणा की।
30 नवंबर: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडबल्यू) की टीम ने पीड़ित के परिवारवालों से मुलाकात की। पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए सवाल उठाए।
1 दिसंबर: तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी ने मामले में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। राज्य की पुलिस ने इस मामले में कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस मामले में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
1 दिसंबर: भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों ने रेप और हत्या के इस मामले के खिलाफ मार्च निकाला।
2 दिसंबर: तेलंगाना के हैदराबाद में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला संसद में भी उठा।
3 दिसंबर: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़े कानून की मांग को लेकर मंगलवार से अनशन करने का फैसला किया।
3 दिसंबर: जेल में बंद चार आरोपियों में से एक ने किडनी की बीमारी का इलाज मुहैया कराने की मांग की है। आरोपी चिंताकुंता चेन्नाकेशावुलू हैदराबाद की चेरलापल्ली जेल में बंद है।
4 दिसंबर: हैदराबाद में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले की सुनवाई के लिए महबूबनगर जिला अदालत में जल्द एक विशेष कोर्ट के गठन का ऐलान।
6 दिसंबर: केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। चारों ने वहां से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया।

