भोपाल/ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्हें कई ट्वीट किया है, जिसके जरिए मोदी और उनके भक्तों को टारगेट किया है। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय के पोहा वाले बयान पर भी बीजेपी को घेरा है। वहीं, एलआईसी और बैंकों की हालत पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि हिंदू नहीं बल्कि उनके पैसे खतरे में हैं।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी लोगों के पहने हुए कपड़ों से लोगों का धर्म जान लेते हैं। विजयवर्गीय जी लोगों के पोहा खाने के तरीके से उनकी नागरिकता की पहचान कर लेते हैं। क्या अब हमारी नागरिकता हम कैसे कपड़े पहनते हैं या पोहा कैसे खाते हैं उस पर हमारी नागरिकता तय करेंगे। मोदी है तो सब मुमकिन है।
उसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि हिंदू उतना खतरे में नहीं है। जितना अब उसका LIC और BANKS में जमा पैसा खतरे में हैं। जागो मोदी भक्तों जागो। दिग्विजय सिंह को इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
पूनम मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि भक्तों का बैंक बैलेंस तो भक्ति और आस्था होती है। हां गुलामों का खाता जरूर भरा हुआ है आपलोगों की कृपा दृष्टि से लेकिन आप जैसे गुलामी करने वाले नहीं समझेंगे। इसलिए जागने की जरूरत आप जैसे लोगों को है।
गौरव झा नाम के एक यूजर ने लिखा कि वैसे आज के दौर में पाकिस्तान और कांग्रेस भी एक जैसे मुहाने पे खड़े, दोनों की औकात भिखारी से भी गिरी हुई है। मोदी जी ने दोनों को ही सड़क पे नाचने को मजबूर कर दिया है लेकिन हसरत दोनों के दिल में भारत की बर्बादी की ही है।
दिग्विजय सिंह से इस ट्वीट के बाद लगातरा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। ज्यादातर लोग दिग्विजय सिंह के खिलाफ ही ट्वीट कर रहे हैं। साथ ही उनके पुराने बयानों को लेकर भी लताड़ रहे हैं। साथ ही कश्मीरी हिंदुओं के लेकर भी उनसे सवाल कर रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट सोशल मीडिया से लेकर किया है।
