भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे राजनैतिक सियासी घमासान के बीच सोशल मीडिया पर एक नया मामला समाने आ गया है। जिसे कांग्रेस सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर मंदसौर सुवासरा से कांग्रेस के विधायक हरदीपसिंह डंग का इस्तीफा काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह के दो पत्र सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें से एक मुख्यमंत्री कमलनाथ को तो दूसरा विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर दिखाया गया है।
कांग्रेस के इस MLA को BJP ने खरीदने की कोशिश करी, अमित शाह से मिलाने का दिया लालच - देखें VIDEO
कांग्रेस के इस MLA को BJP ने खरीदने की कोशिश करी, अमित शाह से मिलाने का दिया लालच - देखें VIDEO
इस इस्तीफे की अब तक किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया में आए इस इस्तीफे ने एकाएक मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस इस्तीफे की हमारी ओर से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की जाती है।
वहीं भाजपा के मंदसौर से विधायक यशपाल सिंह भदौरिया ने कांग्रेस के विधायक हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे पर ट्विट करते हुए कहा है कि 'मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा जनहित के कार्यों को नहीं करनें,भ्रष्टाचार चरम पर, विकास कार्य ठप्प,गुटीय राजनीति से क्षुब्द होकर कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने विधानसभा अध्यक्ष जी को त्यागपत्र दिया है, उनका साहस और निर्णय स्वागत योग्य है।
मध्यप्रदेश में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार सिंधिया ने कही बड़ी बात- देखें VIDEO
मध्यप्रदेश में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार सिंधिया ने कही बड़ी बात- देखें VIDEO
वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश में चले सियासी ड्रामे के बीच मंगलवार रात प्रदेश से मनेसर की होटल में पहुंचे कांग्रेस, सपा, बसपा और निर्दलीय दस विधायकों में से छह भोपाल लौट आए। बाकी चार विधायक अभी भी कांग्रेस की पहुंच से दूर बने हुए हैं। इन विधायकों को मनेसर से भोपाल लाने में मंत्री जीतू पटवारी और जयवद्र्धन सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस मंदिर में लगती है "भगवान बजरंगबली" की अदालत (कोर्ट) सुलझाए जाते है कैस
इन दोनों मंत्रियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से भोपाल पहुंचे विधायकों में बसपा की रामबाई और संजीव कुशवाहा, सपा के राजेश शुक्ला और कांग्रेस के ऐदल सिंह कंसाना,रणवीर जाटव और कमलेश जाटव शामिल हैं। इनके साथ प्लेन से उतरते हुए वित्त मंत्री तरुण भनोत भी नजर आए।

ये सभी छह विधायक स्टेट हैंगर से सीधे मुख्यमंत्री से मिलने सीएम हाउस पहुंचे। जो चार विधायक अभी भी लापता हैं उनमें कांग्रेस के बिसाहूलाल सिंह, रघुराज कंसाना, हरदीप सिंह डंग और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा शामिल हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि इन चारों विधायकों को भाजपा ने स्पेशल प्लेन से बेंगलुरु भेजा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार गिराने की भाजपा की साजिश विफल हो गई।