भोपाल। भोपाल में आज भाजपा की जरूरी बैठक आयोजित की गई जिसमें शामिल होने भाजपा की दिग्गज मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया पहुंची। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपयेी एवं कुशमाऊ ठाकरे की तस्वीरें लगी हुईं थी, लेकिन इन तस्वीरों में भाजपा की संस्थापक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की तस्वीर नहीं लगी हुई थी, फिर क्या यशोधरा राजे सिंधिया ने भड़ गई, उनका गुस्सा होना भी लाजमी है क्योंकि आज भाजपा जिस मुकाम पर है उसका श्रेय राजमाता को ही जाता है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भाजपा को खड़ा करने में लगा दी। वीडियो में यशोधरा राजे यही कहती दिख रही हैं कि मैं इसलिए नहीं कह रही हूं कि मैं उनकी पुत्री हूं, बल्कि इसलिए कह रही हैं क्योंकि उन्होंने दिन रात एक कर दिया था भाजपा को खड़ा करने में। इसके बाद यशोधरा राजे सिंधिया बैठक को बीच में छोड़कर चली गई। उन्हें अन्य नेताओं ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नाकाम रहे।
राजमाता का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है भाजपा
इस साल भारतीय जनता पार्टी एवं शिवराज सिंह सरकार राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। इसकी विधिवत घोषणा भी की गई थी। बता दें कि विजयाराजे सिंधिया भाजपा की वो संस्थापक नेता हैं जिन्होंने मध्यप्रदेश में पहली बार भाजपा नेतृत्व वाली संविद सरकार बनाई थी। जिन्होंने राममंदिर आंदोलन के लिए अपनी विवाह की अंगूठी दान कर दी थी और जिन्होंने आरएसएस व जनसंघ के विस्तार के लिए सिंधिया राजघराने का खजाना खाली कर दिया था।

