Breaking

Monday, September 17, 2018

बाप तो बाप केयरटेकर का बेटा भी करता था आश्रम की दिव्यांग बच्चियों के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। बैरागढ़ कलां में स्थित सांई विकलांग एंव अनाथ सेवा आश्रम में नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी का घिनौना खेल काफी लंबे समय से चल रहा था। इस मामले के खुलासे के बाद रविवार को तीन और बच्चियां अपना दर्द लेकर सामने आ गई,इनका आरोप है की आश्रम की केयरटेकर मीता मिश्रा का 19 साल का बेटा अभिषेक उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया करता था और वे जब भी इसकी शिकायत करती थीं तो उन्हें मारापीटा जाता था। आरोपित पिछले छह माह में कई बार उनके साथ दुष्कर्म कर चुका था। बच्चियों के बयानों के आधार पुलिस ने इस मामले में तत्काल तीन नई एफआईआर दर्ज करके आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले सांई विकलांग एंव अनाथ सेवा आश्रम में रहने वाली मूकबधिर अनाथ छात्रों ने संचालक पर दैहिक शोषण के साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ तीन एफआईआर धाराएं दर्ज की गई हैं। इसके बाद से पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के संचालक एमके अवस्थी, केयरटेकर मीता मिश्रा, उसका पति विजय मिश्रा, मीता मिश्रा का दोस्त राकेश चौधरी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि आरोपित मीता मिश्रा और उसके पति विजय मिश्रा के साथ उनका 19 वर्षीय बेटा अभिषेक मिश्रा भी अवैध तरीके से रहता था। यह आश्रम में रहने वाली बच्चियों के बाथरूम और टायलेट का इस्तेमाल करते थे। इसी दौरान उसने तीन बच्चियों के साथ दुराचार किया। एसपी नार्थ हेमंत शर्मा के मुताबिक रविवार को आरोपित अभिषेक मिश्रा के खिलाफ तीन अलग- अलग दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।