नई दिल्ली हर शख्स यही चाहता है कि वह अपने पैसे ऐसी जगह निवेश करे जहां कम से कम समय में ज्यादा फायदा हो। फाइनेंशियल मार्केट में एक जगह ऐसी है, जहां नियमों में रहकर महज 10 दिनों में आपको अपने निवेश पर 100 फीसदी या उससे ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। हम यहां बात कर रहे हैं IPO के जरिए निवेश की। खास बात है कि पिछले साल कई निवेशकों ने इसका लाभ उठाया और महज 10 दिन में उनके पैसे डबल से ज्यादा हो गए।
अगस्त में 11 कंपनियों ने IPO के लिए सेबी को सौंपा पेपर-
अगस्त महीने कम से कम 11 कंपनियों ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए मार्केट रेग्युलेटर सिक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Sebi) का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोसपेक्टस (DRHP) सौंपा है। AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज और ASK इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स समेत 11 कंपनियों की योजना बाजार से 7,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाने की है। आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल प्रोजेक्ट के विस्तार और वर्किंग कैपिटल जरूरतों पर होगी।
अबतक 21 कंपनियों ने 28,000 करोड़ जुटाए-
इस साल अबतक 21 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए बाजार 28,000 करोड़ रुपए जुटाए हैं। साल 2017 में 36 कंपनियों ने कुल 67,000 करोड़ रुपए जुटाई थीं। वहीं 2010 में इनिशियल शेयर सेल से करीब 37,535 करोड़ रुपए जुटाए थे।
ये हैं उदाहरण-
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का स्टॉक 22 जनवरी 2018 को बीएसई पर 73.82 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट 478 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ था। यानी इसमें निवेशकों के लगाए गए 1 लाख रुपए 10 दिनों में ही करीब 1.74 लाख रुपए हो गए।
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग-
सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग का स्टॉक जुलाई 2017 में 140 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था। स्टॉक 108 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले बीएसई पर 259 के स्तर पर लिस्ट हुआ। यानी जिन्होंने स्टॉक में 1 लाख रुपए लगाए होंगे, उनको 1.40 लाख रुपए का मुनाफा हो गया।
एवेन्यू सुपरमार्केट (डी-मार्ट)-
मार्च 2017 में आरके दमानी की कंपनी ने डी-मार्ट का आईपीओ आया था। शेयर के लिए ऑफर प्राइस 295 से 299 रुपए के बीच रखा गया था। लेकिन, लिस्टिंग वाले दिन शेयर 115 फीसदी बढ़कर 642 रुपए पर लिस्ट हुआ।
CDSL: जुलाई 2017 में-
सीडीएसएल 68 फीसदी की बढ़त के साथ लिस्ट हुआ है। शेयर ऑफर प्राइस 149 की तुलना में 250 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी 1 लाख रुपए लगाने वाले निवेशकों को 1.7 लाख रुपए मिले।
AU स्मॉल फाइनेंस-
50 फीसदी की बढ़त के साथ शेयर आफर प्राइस 358 की तुलना में 525 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी जिन्होंने 1 लाख रुपए लगाए होंगे, उन्हें 1.5 लाख रुपए मिले होंगे।
