Breaking

Friday, October 5, 2018

देवकीनंदन ठाकुर पार्टी बनाकर मप्र में चुनाव लड़ेंगे, युवाओ को उतारेंगे चुनाव मैदान में


भोपाल। एससी-एसटी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन के खिलाफ देशभर में आंदोलन शुरू करने वाले कथावाचक एवं अखंड इंडिया मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकीनंदन ठाकुर अब राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका से फेसबुक लाइव कर देवकीनंदन ने पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, युवाओं को चुनाव लड़ाएंगे। जब तक उनका शरीर रहेगा, वो भागवत कथा ही करेंगे। लेकिन राजनीतिक पार्टी जरूर बनाएंगे। उनके संगठन के लोग चुनाव मैदान में उतरेंगे। सबसे पहले उनका फोकस मध्य प्रदेश चुनाव पर है। पं. देवकीनंदन ठाकुर इन इस समय अमेरिका में है। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में वह भारत वापस लौटेंगे।
मंगलवार को फेसबुक लाइव पर उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करने के लिए केंद्र सरकार को दो महीने का वक्त दिया गया है। एक महीना पूरा हो चुका है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनके लोग चुनाव लड़ेंगे। अमेरिका से फेसबुक पर लाइव होकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी जिन्होंने एससी एसटी एक्ट बनाया। डेढ़ से दो महीने होने को हैं कोई भी व्यक्ति, एक भी सांसद हम लोंगों की आवाज को सुन नहीं रहा। मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों ने कहा है कि पार्टी बनाइए। चुनाव लड़िए, लेकिन मैं लोगों की कुछ बात मानूंगा तो कुछ नहीं। देवकीनंदन ने एलान किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब तक उनका शरीर रहेगा, वो भागवत कथा ही करेंगे। लेकिन राजनीतिक पार्टी जरूर बनाएंगे। उनके संगठन के लोग चुनाव मैदान में उतरेंगे। सबसे पहले उनका मध्य प्रदेश चुनाव पर है।
उन्होंने कहा कि वे अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भारत वापस आएंगे। तब आगे की बात और बढ़ेगी। लेकिन इतने सांसदों के द्वारा जो हमे इग्नोर किया जा रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि हमारा अपमान हो रहा है और ये अपमान मेरा नहीं हो रहा है, ये उन सभी लोगों का अपमान हो रहा है जो इस आंदोलन को कर रहे हैं। अब हम सबको एक होना होगा, एक बैनर के तले आना होगा। मेरा निर्णय यह है की आप सब की सलाह के अनुसार अखण्ड भारत मिशन सबको साथ में लाएगा और सबसे पहले मध्य प्रदेश में चुनाव है तो अगर सरकार हमारी बात एक महीने में मान लेती है तो हम कथा ही करेंगे जहां हैं वहीं रहेंगे और अगर बात नहीं मानती है तो हम पार्टी बनाएंगे, हमारे लोग मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे।