Breaking

Sunday, October 14, 2018

CM के बुधनी के अर्जुन आर्य, भाजपा के शेखर चौधरी और कटनी के बी.एम. तिवारी कांग्रेस में शामिल- BJP को झटका

भोपाल, 13 अक्टूबर 2018, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में नसरूल्लागंज बुधनी के युवा नेता अर्जुन आर्य, गोटेगांव के पूर्व विधायक और भाजपा से लौटे शंकर चैधरी और ब्राम्हण समाज के उपाध्यक्ष और बसपा से चुनाव लड़ चुके बी.एम. तिवारी ने आज यहां प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ सैकड़ों समर्थक भी कांगे्रस में शामिल हुये। 

कमलनाथ ने तीनों नवागत सदस्यों को कांगे्रस का दुपट्टा गले में पहनाकर उन्हें बधाई दी। मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और उपाध्यक्ष प्रकाश जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कमलनाथ ने कहा कि अर्जुन आर्य युवा जुझारू व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने बुधनी क्षेत्र में समाज सेवक के रूप में कम समय में अपनी एक खास पहचान बना ली है। किसानों के बीच में उनकी स्वीकार्यता है। मुझे खुशी है कि आज वे कांगे्रस परिवार मंे शामिल हो रहे हैं। इसी तरह शंकर चैधरी जी भी हमारे बीच के ही व्यक्ति है, कांगे्रस के पूर्व विधायक रहे हैं और वे 2008 में भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन अब उन्होंने भाजपा का चेहरा पहचान लिया है। कांगे्रस में पुनः उनका स्वागत है। कमलनाथ ने कहा कि 15 साल से भाजपा किसानों और नौजवानों से धोखा कर रही है। शिवराजसिंह झूठ पर झूठ बोलते हैं। उनके पास केवल बातों का जमा खर्च है। लोगों की परेशानियों से उनका कोई वास्ता नहीं है। कांगे्रस को सबका साथ मिल रहा है और हम सब मिलकर भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।
अर्जुन आर्य ने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा की शिवराजसिंह सरकार ने केवल लूटने का काम किया है। शिवराजसिंह ने हम सबकी आध्यात्म की केंद्र माँ नर्मदा को भी लूटा है। मुझे ऐसा लगा कि कांगे्रस के साथ मिलकर इस लूट को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने सशक्त हाथ थामा है और प्रदेश में परिवर्तन लाकर रहेंगे। किसान का हाथ कांगे्रस के साथ है। कांगे्रस जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, उसे पूरा करेंगे।
सिविल इंजीनियर शंकर चैधरी ने कहा कि ने कहा कि मैं कांगे्रस परिवार छोड़ने के बाद से ही दुःखी था। मेरे स्व. पिता नारायण प्रसाद चैधरी कांगे्रस से राज्यसभा सांसद, जबलपुर के पूर्व महापौर और विधायक रह चुके हैं। भाजपा में मैं अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था। ऐसा लगता था मैं किसी गिरोह मंे शामिल हो गया हूं। अब भाजपा की ठेकेदारी समाप्त होने वाली है। मैं कांगे्रस में आकर गौरवान्वित और सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले बी.एम. तिवारी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और ब्राम्हण समाज के उपाध्यक्ष है। वे 2008 में कटनी मुड़वारा से बीएसपी के प्रत्याशी थे और उन्हें 15 हजार वोट मिले थे। आज कांगे्रस मंे शामिल होते समय उनके साथ शिक्षक कांगे्रस के अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, शिक्षक प्रकोष्ठ के मिथलेश जैन, कांगे्रस नेता रमाकांत पाठक, राजा जगवानी, चीनी चेलानी, सुजीत द्विवेदी, मोहन विजय पटेल, गोविंद सचदेवा, जगदीश विश्वकर्मा, राजेश प्यासी, रमेश सोनी, अजय गुप्ता, सुरेश मिश्रा रामस्वरूप यादव सहित अनेक कांगे्रसजन उपस्थित थे।
श्री तिवारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। रामनरेश त्रिपाठी ने कहा कि बी.एम. तिवारी के कांगे्रस में आने से पूरे जिले में कांगे्रस को ताकत मिलेगी।