Breaking

Showing posts with label MADHYA PRADESH. Show all posts
Showing posts with label MADHYA PRADESH. Show all posts

Friday, September 9, 2022

9/09/2022 05:05:00 AM

फर्जी एसडीएम बनकर घूम रही महिला गिरफ्तार, रौब दिखाकर कई लोगों से कर चुकी ठगी

इंदौर, मध्यप्रदेश। क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी एसडीएम बनकर घूम रही महिला को गिरफ्तार किया है। एक कपड़ा व्यापारी की शिकायत के बाद उसे पकड़ा गया तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। उसके पास राज्यपाल का हस्ताक्षर किया हुआ एक आदेश भी मिला है। पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला नीलम पाराशर (40) सागर की रहने वाली है। वह खुद को देपालपुर इलाके की एसडीएम बताती थी। बताया गया है कि आरोपी नीलम के खिलाफ गौतमपुरा के एक कपड़ा व्यापारी ने शिकायत की थी। उसने बताया था कि नीलम पाराशर ने पहले तो कई महंगे-महंगे कपड़े लिए थे। जब बिल देने की बात की तो उसने केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने महिला को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला इंदौर में पहले पीएससी की तैयारी करने आई थी पर उसका सिलेक्शन नहीं हो सका इसके बाद वह फर्जी एसडीएम बनकर घूमने लगी उसके पास कई विभागों के नियुक्ति पत्र भी मिले हैं उसके पास राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हस्ताक्षर वाला एक आदेश भी मिला है पुलिस पत्र की हकीकत तलाश रही है। 

पूछताछ में पता चला कि वह अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। उसने महिला बाल विकास विभाग सहित कई विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। उसके पास से कई विभागों की नियुक्ति पत्र भी बरामद हुए हैं। डीसीपी निमिष अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Tuesday, September 6, 2022

9/06/2022 03:46:00 AM

लोकायुक्त टीम ने TI और ASI को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उमरिया, (मध्यप्रदेश)। उमरिया जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी में मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने चौकी प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षण और एक ग्रामीण को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार चंदन लोनी ग्राम खलौंध से अमरपुर चौकी प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक ने मामला निपटाने के लिए पांच हजार रुपये की घूस की मांग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम अमरपुर पहुंची और ग्रामीण मोहम्मद सत्कार, चौकी प्रभारी अमित पटेल और सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल पर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार बात दे लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि चंदन लोनी से रिश्वत की मांग की गई थी और 4500 रुपये घूस के पैसे ग्रामीण मोहम्मद सत्तार को देने को बोला था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीन आरोपी चौकी प्रभारी अमरपुर अमित पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल और ग्रामीण मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार किया गया है।

Friday, September 2, 2022

9/02/2022 12:06:00 PM

जब प्यार किया तो: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका

भिंड (मध्यप्रदेश)। भिंड में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार की सुबह गायब हो गई। जब शाम को वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। जब कही जानकारी नहीं लगी पुलिस थाने जाकर पहुंचे। परिजनों ने एक युवक पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस संदेही युवक के साथ जाने और प्रेम प्रसंग में गायब होने का मामला मान रही है।

देहात थाना पुलिस के मुताबिक अंबेडकर नगर में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11वीं क्लास की छात्रा थी। वो बुधवार की सुबह 7.30 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी। छात्रा जब शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। परंतु कोई जानकारी नहीं लगी। परिजनों को मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर संदेह था। जब छात्रा के परिजनों ने युवक की तलाश की तो वो भी नहीं मिला।

इसके बाद वे सीधे देहात थाना पहुंचे। छात्रा के पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई साथ ही संदेही युवक में प्रमोद जाटव का नाम लिखाया। देहात थाना पुलिस ने किशोरी व युवक के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है। अब पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।

Monday, February 21, 2022

2/21/2022 07:04:00 PM

दरोगा ने शादीशुदा महिला से किया बंदूक की नोक पर रेप

उज्जैन ,मध्यप्रदेश। उज्जैन में एक एसआई पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। खास बात ये है कि जिस थाने में कभी सब इंस्पेक्टर रहकर रौब झाड़ा था, उसी थाने में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। रविवार को एक महिला ने एसआई विकास देवड़ा के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी और संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का केस दर्ज कराया है। रात में ही थाने में काफी हंगामा भी हुआ। केस दर्ज होने पर एसआई माफी मांगने लगा। ASP आकाश भूरिया ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है। मामला चिमनगंज मंडी थाने का है।

इंदौर की रहने वाली महिला रविवार रात पति के साथ चिमनगंज मंडी थाने पहुंची। यहां उसने लाइन में पदस्थ SI विकास देवड़ा पर आरोप लगाए। विकास पहले चिमनगंज थाने में ही पदस्थ था। एक महीने पहले ही उसे लाइन अटैच किया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि 2 दिन पहले उज्जैन के राज रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 104 में देवड़ा ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। महिला ने देवड़ा पर पिछले एक महीने से रेप करने और पति को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। एसआई भी शादीशुदा है।

महिला ने बताया कि पति से विवाद होने के बाद वह अलग रहने लगी थी। इस बीच देवड़ा ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। महिला ने आरोप लगाए कि दोस्ती बढ़ने पर एसआई ने झांसे में लेकर वर माला डालने के फोटो ले लिए। इसके बाद सर्विस रिवॉल्वर की नोंक पर रेप किया। महिला ने ये भी कहा कि SI मेरी संपत्ति पर अधिकार जमाना चाहता था। रविवार रात SI विकास देवड़ा ड्यूटी पर था। जैसे ही उसे महिला के थाने पहुंचने की खबर लगी, तो वह भी पहुंच गया। यहां कार्रवाई नहीं करने के लिए हाथ-पैर जोड़ कर माफी मांगता रहा। इस बीच, महिला के पति ने भी देवड़ा को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद रात को ही SI के खिलाफ केस दर्ज कराया।

महिला और एसआई के बीच करीब एक महीने पहले शुरू हुई दोस्ती इतनी बढ़ गई थी कि महिला देर रात तक थाने में बैठी रहती थी। विकास ने महिला को आगर रोड स्थित राज रेसीडेंसी में घर दिलवा दिया था। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंची। इसके बाद कुछ दिन पहले एसआई को लाइन अटैच कर दिया गया था। चिमन गंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि विकास देवड़ा के खिलाफ धारा 376 सहित मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। इसके साथ ही SI को सस्पेंड कर दिया गया है।

Friday, May 22, 2020

5/22/2020 04:38:00 AM

शादी के दो दिन बाद दुल्हन निकली पाॅजिटिव, पति सहित 32 लोग क्वारंटीन

रायसेन/मंडीदीप. अठारह मई को विवाह कर मंडीदीप पहुंची भोपाल की एक युवती की कोराना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। शादी के दो दिन बाद ही रिपोर्ट आने के बाद युवती के ससुराल पक्ष सहित 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। युवती को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्वारंटीन कराए गए सभी 32 लोगों के सैंपल पांच दिन बाद लिए जाएंगे। विवाह के दिन युवती का सैंपल लिया गया था।
दो जिलों की लापरवाही ने दर्जनों लोगों कर दिया संदिग्ध:-
कोरोना से बचने के लिए लाॅकडाउन के नियम तो बन रहे लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा है। युवती के कोरोना पाॅजिटिव निकलने व उसके संपर्क में आए 32 लोगों के क्वारंटीन किए जाने से यह साफ उजागर हो रहा है। ये सभी लोग युवती से उसके ससुराल से लेकर पीहर तक जुड़े रहे हैं।

बताया जा रहा कि सतलापुर के युवक का विवाह भोपाल कंटेनमेंट क्षेत्र की युवती के साथ 18 मई को हुआ था। इस शादी की प्रशासनिक अनुमति मिलने व सावधानी बरतने में की गई चूक से ही नए हाॅटस्पाॅट की जमीन तैयार हो गई थी। वजह यह कि प्रशासन ने न जाने किस प्रभाव में आकर रायसेन जिले से भोपाल के कंटेनमेंट एरियर में विवाह की अनुमति दे दी थी। तिस पर यह कि भोपाल से जब बाराती वापस लौटे तो उनकी जांच तक कराया जाना स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी नहीं समझा। सबसे अहम यह कि जिस युवती का सैंपल कोरोना संदिग्ध मानकर लिया जाता है, उसे क्वारंटीन करने की बजाय शाम को उसके शादी की अनुमति दे दी जाती है।

Saturday, May 9, 2020

5/09/2020 06:08:00 AM

चार सगे भाई, चाचा-भतीजे समेत नौ की मौत से गांव में मातम, खाने का भी नहीं था इंतजाम

शहडोल। रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अंतौली गांव के युवक औरंगाबाद में रेल हादसे का शिकार हो गए। शहडोल के 11 श्रमिकों की मौत हो गई। शनिवार को इस गांव में एक साथ नौ अर्थियां उठेंगी। यह लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। नौ लोग रिश्तेदार हैं। रिश्तेदारों में चार सगे भाई और चाचा-भतीजा हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। अंतौली गांव में रहने वाले रामनिरंजन के तीन बेटे थे। इनमें से दो रावेंद्र और निर्वेश स्टील कंपनी में काम करने गए थे। दोनों हादसे का शिकार हो गए।
इसी प्रकार गजराज सिंह के दो बेटे और दो बेटियां थीं। गजराज के दोनों बेटे बुद्घराज सिंह और शिवदयाल सिंह भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं चाचा धन सिंह के साथ काम करने गया दीपक सिंह भी हादसे का शिकार हो गया। रामनिरंजन और गजराज सिंह भी रिश्ते में दूर के भाई लगते हैं। दोनों खुश थे कि उनके दो-दो बेटे आज घर आने वाले हैं। रामनिरंजन सुबह से खेत का काम निपटा रहे थे और गजराज सिंह घर की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। गजराज सिंह के परिवार के पालन-पोषण की जवाबदारी उनके दो बेटों पर थी और दोनों हादसे का शिकार हो गए। अब सिर्फ दो बहनें बची हैं।
एक दिन पहले की थी बात:-
हादसे का शिकार हुए लोगों ने गुरवार को स्वजनों से बात की थी। सबने बताया था कि वे लोग औरंगाबाद से ट्रेन पकड़कर सीधे घर आ जाएंगे। बेटों ने बताया था कि उनके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। जो रुपए पास में थे उसमें से 40 रुपए किलो चावल खरीदकर खा रहे हैं। अब वह भी नहीं बचा, इसलिए वे किसी भी हाल में घर आना चाहते हैं। पिता गजराज ने बताया कि बेटे ने कहा कि मैंने कुछ पैसे बचा लिए हैं, घर के खर्च में काम आएंगे।
अगले माह निर्वेश की होनी थी शादी:-
निर्वेश सिंह गोंड की शादी पास के ही लहबर गांव में तय हुई थी। अगले माह उसकी शादी की तैयारी घर वाले कर रहे थे। निर्मेश के एक जीजा की भी मौत इस हादसे में बताई जा रही है लेकिन प्रशासन अभी तक नाम की पुष्टि नहीं कर पाया है। बताया यह जा रहा है कि पिछले साल ही उसकी बहन की शादी हुई थी। जीजा भी उनके साथ काम करने जालना गया था।
पिता ने मना किया था:-
रामनिरंजन और गजराज को जब यह खबर लगी कि उनके बेटे आ रहे हैं तो दोनों ने उन्हें मना किया कि अभी मत आओ कोरोना है और प्रशासन किसी को बाहर नहीं निकलने देता। इस पर बेटों ने जवाब दिया कि आना जरूरी है क्योंकि यहां अब कुछ खाने को नहीं मिल रहा है। मालूम हो, जालना से औरंगाबाद 35 किलोमीटर पैदल सफर तय करने के बाद पैर दुखने लगे तो श्रमिक रेल की पटरियों पर आराम करने लगे। आराम करते-करते श्रमिकों को झपकी लग गई और इसी बीच तेज रफ्तार मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे मजदूरों के ऊपर से निकल गई। शहडोल-उमरिया के 16 लोगों की मौत इस दुर्घटना में हो गई।
कांग्रेस ने मप्र सरकार को घेरा:-
रेल हादसे को लेकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि वे रोज बयानबाजी के बजाय कुछ करके दिखाएं। सरकार बताए कि जिन मजदूरों की मौत हुई या घायल हुए, उनका क्या प्रवासी मजदूर के रूप में पंजीयन था और उनकी वापसी के लिए क्या इंतजाम किए गए थे? कमल नाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उधर, कैबिनेट मंत्री व उमरिया के मानपुर से विधायक मीना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजनों को पांच-पांच लाख रुपये, वहीं एक घायल को उपचार के लिए एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। औरंगाबाद से भी यह जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र सरकार ने भी मृतकों के स्वजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Tuesday, May 5, 2020

5/05/2020 04:48:00 AM

क्वारंटाइन सेंटर से भागे तीन मजदूर, शराब में धुत मिले, बोले हमे रखना है तो उपलब्ध कराओ दारू, गुटका, बीड़ी

डिंडौरी। क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए बाहर से लौटे लोगों की देखरेख करने के साथ उनकी मांग पूरा करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। मध्य प्रदेश के डिंडौरी के करंजिया के ग्राम रूसा में शासकीय कस्तूरबा छात्रावास भवन में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में एक दिलचस्प मामला सामने आया है।
यहां रखे गए तीन मजदूर भाग गए और बाद में शराब के नशे में धुत मिले। दरअसल, 27 अप्रैल को भोपाल से पैदल लौटे तीन मजदूरों को भी यहां रखा गया था। रविवार दोपहर हॉस्टल वार्डन को चकमा देकर तीनों यहां से भाग गए।
राजस्व विभाग की टीम ने तीनों मजदूरों को पकड़ा तो वे शराब के नशे में धुत मिले। तीनों युवकों को वापस क्वारंटाइन सेंटर लाया गया। भागने का कारण पूछा तो इन युवकों ने बीड़ी, गुटखा और तंबाकू नहीं मिलना बताया। तहसीलदार को इन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं। साथ ही उन्होंने बीड़ी, गुटखा, तंबाकू और माचिस उपलब्ध कराने की मांग रख दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि उन्हें सेंटर में रखना है तो संबंधित नशे की सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

Thursday, April 30, 2020

4/30/2020 07:58:00 PM

सात बदमाशों ने युवक को कुएं में फेंककर युवती से किया दुष्कर्म

बैतूल। पाढर क्षेत्र में बुधवार रात को बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे मौसेरे भाई-बहन को सात बदमाश जंगल में ले गए, वहां उन्होंने युवक को एक कुएं में फेंक दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो फरार है।
आरोपितों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पाढर क्षेत्र के एक गांव के रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन पेट्रोल भराने के लिए रात करीब आठ बजे पाढर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने बाइक में पेट्रोल में भरवाया और वापस घर जा रहे थे, तभी कुछ दूरी पर बाइक की हेडलाइट बंद हो गई। दोनों भाई-बहन रास्ते में बाइक रोककर हेडलाइट सुधार रहे थे। इसी दौरान तीन मोटर साइकिलों पर सात युवक आए और युवती और उसके भाई को मोटर साइकिल पर बिठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां भाई के साथ मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया।
इसके बाद आरोपितों ने युवती के साथ पीसाजोड़ी के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद भी आरोपित युवती को मोटर साइकिल पर बिठाकर कहीं ले जा रहे थे। इस दौरान युवक जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकला और घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जानकारी मिलते ही स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपितों को कुप्पा जोड़ के पास पकड़ा। इस दौरान कुछ आरोपित फरार होने में सफल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ के बाद अन्य आरोपितों को हिरासत में लिया। गुरुवार दोपहर तक पुलिस पांच आरोपितों को हिरासत में ले चुकी थी।
इनमें शुभम बेले कुप्पा, संदीप भाटिया, लोकेश सोनी नेमावर जिला देवास, पवन बेले निवासी कुप्पा और एक नाबालिग शामिल हैं। दो फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

Friday, April 17, 2020

4/17/2020 07:23:00 AM

#CoronaWarriors : 20 दिनों से अपने 3 साल के बच्चे के करीब तक नहीं जा सकी हैं ये महिला पुलिस अधिकारी

दतिया/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपने पांव पसार रहा है। हालांकि, संक्रमण से बचाव को लेकर इस समय सरकार और प्रशासन बेहद मुस्तैद है। इनमें चिकित्सक और पुलिसकर्मियों की भूमिका बेहद खास है। ये कहना गलत नहीं होगा कि, इस समय प्रशासन के ये दोनो ही योद्धा आम इंसान और कोरोना वायरस के बीच एक दीवार के समान खड़े हैं। जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमण से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं दोनो लोगों की मेहनत का नतीजा है कि, दतिया में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला एक बार फिर कोरोना संक्रमण से मुक्त होने में सफल हुआ है।
परिवार से दूर हैं कई डॉकटर:-
फिलहाल, जिल संक्रमण मुक्त है। जिसे संकरमण मुक्त करने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारी के प्रति मुस्तैद हैं। ये कोरोनावॉरियर्स लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, वह भी अपनों को सुरक्षित रखने की चुनौती के साथ। इन्हीं में शामिल हैं महिला अफसर। इस संक्रमण काल में ड्यूटी के चलते ये अफसर अपने बच्चों को वह ममता नहीं दे पा रही हैं, जो अब तक देती आई हैं। तो आिये जानते हैं कोरोना वारियर्स की खास कहानी, जो आपके दिल को छू लेगी।
20 दिन से मां ने बच्चे को गोद में नहीं उठाया:-
बड़ौनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे के मुताबिक, 3 साल का बेटा है। उसे 20 दिन से गोद में नहीं लिया। मैं खुद ड्यूटी के दौरान कई लोगों के संपर्क में आती हूं इसलिए बच्चे से दूरी बना रखी है। दतिया पुलिस लाइन में सरकारी आवास है। मेरे थाने से यह 12 किमी दूर है। मैं तीन-चार दिन की ड्यूटी के पाद एक बार रात 11 बजे घर पहुंचती हूं। उस समय बेटा सो जाता है। सुबह ड्यूटी के लिए निकलती हूं तो वह सो रहा होता है। उसे दूर से देख लेती हूं। भीड़ में जाती हूं इसलिए संक्रमण का डर बना रहता है। बच्चा गोद में आने और मिलने के लिए रोता है। उसका वजन भी 3 किलो घट गया है, लेकिन ड्यूटी तो ड्यूटी है।

Saturday, April 4, 2020

4/04/2020 07:38:00 AM

बेटी डीएसपी और पिता सब इंस्पेक्टर, दोनों एक ही थाने में निभा रहे कर्तव्‍य

सीधी। बेटी डीएसपी और पिता सब इंस्पेक्टर पद पर एक ही थाने में काम कर रहे हैं। पिता के आमद के बाद बेटी पिता से पुलिसिया गुर सीख रही है तो वही पिता भी पूरे जज्बे के साथ काम पर जुटे हैं।
कोरोना से लोगों को बचाने जंग भी साथ लड़ रहे:-
दोनों क्षेत्र में विवादों को निपटाने के साथ ही कोरोना से लोगों को बचाने जंग भी साथ लड़ रहे हैं। इससे केवल संयोग ही कहा जा सकता है।
बेरा अंसारी प्रशिक्षु डीएसपी पद पर पदस्थ:-
बता दें कि मझौली थाना में शाबेरा अंसारी प्रशिक्षु डीएसपी पद पर पदस्थ हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान पिता सीधी आए हुए थे। जहां वह अपनी बेटी के पास थे।
पीएचक्यू के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक आर एस बेलवंशी के निर्देशन पर पिता अशरफ अली अंसारी को मझौली थाने में आमद देनी पड़ी। बता दें कि अशरफ अली इंदौर के लसूड़िया थाने में उप निरीक्षक पद पर पदस्थ हैं। वे वर्ष 1988 में कांस्टेबल पद पर चयनित हुए थे प्रमोशन के बाद अब वह उप निरीक्षक पद पर कार्य कर रहे हैं।
वर्ष 2013 में सब इंस्पेक्टर और 2016 में डीएसपी:-
बता दें कि शाबेरा अंसारी बचपन से ही देश भक्ति पर भरोसा करती थी। दरअसल पिता भी देशभक्ति को लेकर बेटी को प्रेरित करते रहे हैं। जिसका नतीजा यह रहा कि वर्ष 2013 में वह सब इंस्पेक्टर पद पर सेलेक्ट हो गई और वर्ष 2016 में ज्वाइन भी कर लिया। लेकिन वे पीएससी की तैयारी करती रही वर्ष 2000 16 में पीएससी क्वालिफाइड किया और 2018 में डीएसपी पद पर ज्वाइन किया। 9 दिसंबर 2019 को वह सीधी में प्रशिक्षु डीएसपी पद पर काम कर रही हैं।
बेटी और स्टाफ की देख रहे डायरी:-
सीनियर सब इंस्पेक्टर होने के कारण अशरफ अली को कानून का अच्छा ज्ञान है। ऐसे में डीएसपी बेटी ने पिता को अपनी डायरी दिखाई। इसके साथ ही थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मोनिका पांडे ने भी जांच कर बनाई गई डायरी के बारे में पूछा।
बता दें कि अशरफ अली ने अपने नौकरी के तजुर्बे को साझा करते हुए बेटी और स्टाफ के लोगों को बताया कि कानून की जानकारी के लिए पहले तो किताब पढ़ना जरूरी है। इसके साथ ही अपने सीनियर चाहे वह सिपाही ही क्यों न हो यदि उसे कानून की जानकारी है तो उसके पूछना चाहिए तभी हम सही न्याय देने में सफल होंगे। जानकारी लेने में कभी भी किसी को छोटा और देखना नहीं चाहिए।
कभी सोचा भी नहीं था:-
शाबेरा अंसारी के पिता अशरफ अली ने चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह बेटी के साथ देशभक्ति का काम कर पाएंगे। इसे संयोग ही कहें कि हम भले ही कुछ दिनों के लिए एक साथ काम कर रहे हैं यह हमेशा मेरे जीवन के लिए यादगार होगा मैं काफी खुश हूं। उन्होंने अपने स्टाफ के लोगों को भी फोन पर बेटी के सानिध्य में काम करने की बात भी कही है।
कूल डाउन होकर काम करना चाहिए:-
शाबेरा अंसारी डीएसपी ने चर्चा के दौरान कहा कि पिता के साथ काम करने पर यह सीखने को मिला कि हमेशा कूल डाउन होकर देश और समाज का काम करना चाहिए। कूल डाउन से काम करने पर हमेशा सकारात्मक काम होते हैं और लोगों को न्याय भी मिलता है। मुझे पिताजी के साथ काम करने का मौका मिला है मैं पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही हूं और सीख भी रही हूं।
-शाबेरा अंसारी, थाना प्रभारी,डीएसपी मझौली-

Tuesday, February 18, 2020

2/18/2020 06:46:00 PM

प्रेमी ने प्रेमिका के घर मे फांसी लगा जान दी, तो प्रेमिका ने घर में ही दफन कर दी लाश, ढाई महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी (Sidhi) जिले से दिल दहलाने वाली खबर आयी है. यहां के एक गांव में एक युवती ढाई महीने तक अपने प्रेमी की लाश (Dead Body) अपने कमरे में दफन किए बैठी थी. युवती के प्रेमी ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस और प्रेमी के परिवारवालों के डर से प्रेमिका ने अपने घर में ही कब्र खोद ली और उसमें उसकी लाश दफन कर दी. इसका खुलासा होने पर पुलिस कब्र खुदवाकर लाश निकलवा रही है.
ये घटना सीधी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुसमी थाना क्षेत्र के कमक्ष गांव की है. इस गांव में एक युवती अपने प्रेमी की लाश अपने घर में दफन किए बैठी थी. उसने घर में ही प्रेमी की कब्र बना रखी थी. वो पूरे दो महीने 12 दिन तक प्रेमी की लाश कमरे में दबाए बैठी रही.
रॉन्ग नंबर से शुरू हुई मोहब्बत:-
जानकारी के मुताबिक इस युवती का इंसान मोहम्मद नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत भी मोबाइल फोन पर रॉन्ग नंबर लगने से हुई थी. उसके बाद युवती और इंसान मोहम्मद के बीच बातचीत शुरू हुई जो प्यार में बदल गयी. 27 साल का इंसान मोहम्मद सतना का रहने वाला था. प्यार परवान चढ़ा तो युवती इंसान मोहम्मद के साथ कटनी जाकर रहने लगी. वहां कुछ दिन रहने के बाद दोनों कमछ गांव लौट आए और यहां रहने लगे.
6 दिसंबर को खुदकुशी:-
कुसमी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी और प्रेमिका के बीच 6 दिसंबर को जबरदस्त झगड़ा हुआ था. उसके अगले दिन 7 दिसंबर को इंसान मोहम्मद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. उस दौरान प्रेमिका घर पर नहीं थी. घर लौटने पर उसने इंसान की लाश फंदे पर लटकी देखी तो वह डर गई. प्रेमी की मौत का राज कहीं खुल न जाए, इसलिए उसने घर में ही कमरे के अंदर गहरा गड्ढा खोदा और उसमें इंसान की लाश दफन कर दी.
प्रेमी के परिवार को था शक:-
इंसान मोहम्मद के गुम होने पर उसके परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया. उसके बाद परिजनों ने प्रेमिका के ऊपर ही इंसान की हत्या का शक जाहिर किया था. इसी बीच पुलिस को दोनों के बीच प्रेम का राज पता चला, तो उसके बाद पुलिस ने गहरी पड़ताल शुरू कर दी. जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो गया.

Monday, February 17, 2020

2/17/2020 12:20:00 PM

दर्दनाक हादसा- घर में गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी सहित दो बच्चों की मौत

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहठी मोहल्ले में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली टीआई ने पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस ने घटना की कायमी कर यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर गैस सिलेंडर आग कैसे भड़की और उसमें विस्फोट कैसे हो गया। घटना रविवार सोमवार की रात तकरीबन 2 बजे की बताई जा रही है। मतृकों के नाम रहीस खटीक(42), पत्नी गुड़िया खटीक(39), बेटा साहिल खटीक(15) और बेटी पूजा खटीक(14) हैं। रहीस खटीक ठेला लगाकर परिवार चलाते थे।
जानकारी के अनुसार खटीक परिवार बीती रात खाना खाकर घर में सो रहा था। अचानक उनके घर से विस्फोट होने की आवाज आई और आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चारों लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई।
रीवा के तरहठी मोहल्ले में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे, मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
-शिवेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रीवा-

Sunday, February 16, 2020

2/16/2020 11:16:00 AM

युवती ने लगाया TI पर दुष्कर्म का आरोप SP बोले- पुष्टि हुई तो रेप की धारा में होगी कार्रवाई

प्रतीकात्मक तस्वीर
धार/ सरकारी क्वार्टर में युवती के साथ दूसरी शादी रचाने वाले गंधवानी के निलम्बित टीआई नरेश कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ युवती के माता-पिता ने बंधक बनाकर मांग भरने का आरोप लगाया है। उन्होंने  टीआई पर कार्रवाई के लिए गंधवानी थाने में आवेदन भी दिया है। हालांकि मामले में काेई केस अभी दर्ज नहीं किया गया है। एसडीओपी करणसिंह रावत के अनुसार पीड़ित पक्ष के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित युवती का आरोप है कि टीआई ने उसके साथ गलत काम भी किया है। इस पर एसपी का कहना है कि टीआई की विभागीय जांच की जाएगी। और इनपर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है। जांच में पीड़िता के बयान की पुष्टि होती है तो टीआई के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं लगाएंगे। गौरतलब है कि टीआई मंगलवार को युवती के साथ पकड़ा गया था, तब मामला प्रकाश में आया था।

यह था मामला:-
गंधवानी टीआई एन सूर्यवंशी की पत्नी व बेटा इंदौर रहते हैं। पत्नी गंधवानी में अपने पति के घर पहुंच गई। टीआई पति ने पत्नी को घर मे घुसने नही दिया। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच झूमाझटकी होती रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में थाना प्रभारी के निवास से एक युवती को पुलिस अपने वाहन में बैठाकर ले गई थी। टीआई की पत्नी का आरोप था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। 

Saturday, February 15, 2020

2/15/2020 06:52:00 PM

फिर खाकी दागदार- पुलिस आरक्षक के विरूद्ध दर्ज हुआ युवती से दुष्कर्म का मामला

रीवा (मध्यप्रदेश)। रीवा में दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप से एक बार फिर खाकी दागदार हुई है। दुष्कर्म का यह आरोप जबलपुर के मझौली थाने में पदस्थ रीवा निवासी आरक्षक पर लगा है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर पहले तो दोनो के बीच समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन जब बात नहीं बनी तो महिला थाने में आरक्षक के विरूद्ध धारा 376 का अपराध दर्ज कर लिया है।
दरअसल यह मामला रीवा के महिला थाने का है जहां जबलपुर के मझौली थाने में पदस्थ आरक्षक बैकुण्ठपुर निवासी अजय कुमार साकेत के विरूद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। आरक्षक के विरूद्ध दर्ज हुये प्रकरण के संबंध में एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि एक युवती द्वारा आरक्षक के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने की शिकायत की गई थी।
बताया गया जिस आरक्षक अजय कुमार साकेत निवासी बैकुण्ठपुर जबलपुर के मझौली थाने में पदस्थ है। आरक्षक पर युवती द्वारा दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया गया है पूर्व में पुलिस ने मामले में दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया था लेकिन जब बात नहीं बनी तो आरक्षक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
पीड़ित युवती ने बताया कि बीते तीन वर्षो से दोनो के बीच प्रेस प्रसंग चल रहा था आरक्षक ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोसण किया और जब बात शादी की आई तो वह अपने वायदे से मुकर गया है। इधर मामला दर्ज होते ही आरक्षक जबलपुर के मझौली थाने मे दो महीने की सिक लेकर नदारद हो गया है। पुलिस ने आरक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

Thursday, February 13, 2020

2/13/2020 08:08:00 AM

दो ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रेनी एसडीओ SDO रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की कार्रवाई

होशंगाबाद मध्यप्रदेश)। लोकायुक्त की कार्यवाहियों के बाद भी रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार मंगलवार रात को एक वन विभाग के प्रशिक्षु रेंजर को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है। वनविभाग के प्रशिक्षु एसडीओ विजय मौर्य को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्रशिक्षु एसडीओ ने जब्त की गई दो ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ने के लिए यह रिश्वत ली थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे सोहागपुर में वन विभाग की निरीक्षण कुटी में रिश्वत लेने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने उन्हें ट्रैप किया।
यह है पूरा मामला:-
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी महेश कुमार तिवारी के जब्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़वाने के लिए प्रशिक्षु एसडीओ ने तीन लाख की रिश्वत मांगी थी। वन अधिकारी के घर की भी तलाशी ली गई है। एसपी लोकायुक्त के निर्देशन में डीएसपी अवस्थी की 12 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई। लोकायुक्त टीम ने एसडीओ के घर से सात लाख रुपए व अन्य कीमती सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ठेकेदार की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। इसे छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस को कर दी, जिसके लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ट्रैप के जरिए प्रशिक्षु एसडीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद वो बहुत घबरा गया था, इसके बाद लोकायुक्त पुलिस उसे उसके घर लेकर पहुंची और जांच की। इतने सारे पैसे मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि उसने कई और से भी रिश्वत ली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये पैसा कहां से आया।
2/13/2020 08:03:00 AM

अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी ने की थी प्रेमी की हत्या, दोंनो को हुई आजीवन कारावास की सजा

मंदसौर। माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री रूपेश कुमार गुप्ता सा0 मदंसौर के द्वारा आरोपी 1- लक्षमीनारायण पिता शंकरलाल मीणा, 35साल, 2- रूकमणीबाई पति लक्ष्मीनारायण मीणा, दोंनो निवासी- कोलवा, थाना नाहरगढ, जिला मदंसौर मप्र, को हत्या करने का आरोपी मानते हूए धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 10,000/- रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया व धारा 201 भादवि में 2 वर्ष कारावास एवं 1,000/- रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया ।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी नितेश कृष्णन ने बताया की घटना इस प्रकार है सुभाष पिता शंकरलाल पाटी ने थाना रिंगनोद पर इस आशय की रिपोर्ट लिखवाई है कि मैैं गावं कलालिया, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम का रहने वाला हूं, मेरा चचेरा भाई हरिशचंद्र नि0 ढोढर का रहने वाला ढोढर में चंद्रावत मेडिकल स्टोर पर काम करता है। रोज वह सुबह 10 बजे चंद्रावत मेडिकल जाता है ओर शम 6 बजे तक वापस आ जाता है। किंतु दिंनाक- 05.02.2016 को हरिशचंद्र काम करने मेडिकल गया किंतु रात 8 बजे तक भी वापस घर नहीं आया है। जिस पर से मेंने ढोढर जाकर चंद्रावत मेडिकल के मालिक महेंद्र चंद्रावत से हरिशचंद्र के घर नहीं आने के बारे में पुछा तो उसने बताया की रूकमणीबाई नामक एक महिला उसके पति लक्ष्मीनारायण के साथ शाम के समय मेडिकल स्टोर आए थे ओर हरिशचंद्र को रूकमणीबाई ने अपनी मोटर सायकिल से उन्हें गांव-लदूसा छोडने का कहा था। जिस पर से हरिशंचद्र अपनी मोटर सायकिल पर दोंनो को बैठकार गांव छोडने गया है ओर अभी तक वापस नहीं आया है। जिस पर सुभाष के द्वारा रूकमणीबाई व उसके पति लक्ष्मीनारायण को ढूंढने गांव लदूसा गए तो वहां पर आसपास के लोगों से पुछने पर पता चला की रूकमणीबाई का ससुराल गांव-कोलवा, नाहरगढ है। मुझे हरिशचंद्र के साथ कोई घटना होने की शंका होने पर मैं हरिशंचद्र को ढूंढने गांव -कोलवा गया जहां पर रूकमणीबाई अपने घर नहीं मिली तो उसे ढूंढते-ढूंढते खेत पर पहूंचा तो वहां पर रूकमणीबाई उसके पति लक्ष्मीनारायण के साथ मिली। मेरे द्वारा उनसे हरिशचंद्र के बारे पुछा तो लक्ष्मीनारायण ने बताया की तेरा भाई मेरी पत्नि पर बूरी नजर रखता है तो हम दोंनो ने मिलकर तेरे भाई को निपटा दिया है ओर उसकी लाश को मदनपुरी गोस्वामी के बाबरेचा रोड पर बने खेत की झांडीयों में फेंक दिया है। जिसकी सूचना फरियादी सुभाष ने अपने पारिवार वालो को ओर पुलिस थाना अफजलपुर की जिस पर से पुलिस थाना अफजलपुर के द्वारा लक्ष्मीनारायण के द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हूए मदनपुरी के बाबरेचा रोड पर बने खेत की झांडीयों से हरिशचंद्र की खुन से लथपथ लाश बरामद की ओर वहीं पास में से हत्या में उपयोग किया गया चाकू व मोटर सायकिल को बरामद किया गया । फरियादी सुभाष की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना अफजलपुर के द्वारा अपराध क्र. 28/2016, धारा 302,201,34 भादवि में अपराध दर्ज कर आरोपी 1- लक्षमीनारायण पिता शंकरलाल मीणा, 35साल, 2- रूकमणीबाई पति लक्ष्मीनारायण मीणा, दोंनो निवासी- कोलवा, थाना नाहरगढ, जिला मदंसौर मप्र को गिरफ्तार सभी आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर पुलिस थाना अफजलपुर थाना प्रभारी श्री गिरीश जेजुलकर के द्वारा अनुसंधान पूर्ण कर माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए जिला स्तरीय समिति के द्वारा उक्त प्रकरण को चिन्हित जद्यन्य सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी में रखा गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए अभियोजन संचालक महोदय श्री पुरूष्षोत्तम शर्मा सा0 भोपाल के द्वारा नियमित रूप से माॅनिटरिंग कर प्रकरण में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहा । अभियोजन की ओर से उप संचालक श्री बापुसिंह ठाकुर नेे पैरवी करते हूए आरोपीगण के कृत्य को गंभीर प्रकृति का बताते हूए अपराध को प्रमाणित कराकर आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित करने हेतु निवेदन किया गया। अभियोजन केे द्वारा कुल- 16 साक्षीयों के गवाह व कुल- 50 दस्तावेजों को प्रदर्शित करवाकर अपराध को प्रमाणित कराया गया । प्रकरण में सक्रिय सहयोग एडीपीओ नितेश कृष्णन ने भी किया।
जिस पर से माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री रूपेश कुमार गुप्ता सा0 मदंसौर के द्वारा आरोपी 1- लक्षमीनारायण पिता शंकरलाल मीणा, 35साल, 2- रूकमणीबाई पति लक्ष्मीनारायण मीणा, दोंनो निवासी- कोलवा, थाना नाहरगढ, जिला मदंसौर मप्र, को हत्या करने का आरोपी मानते हूए धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 10,000/- रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया व धारा 201 भादवि में 2 वर्ष कारावास एवं 1,000/- रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया।

Wednesday, February 12, 2020

2/12/2020 07:08:00 AM

रिश्वत लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित दो को लोकायुक्त ने पकड़ा, पेंट उतरवाकर जप्त किये रिश्वत के 20 हजार रुपए

शाजापुर। प्रदेश में सरकार किसी की भी हो लेकिन बिना लेन-देन के काम नही होता चाहे किसी के पास रिश्वत की व्यवस्था हो या न हो लेकिन बिना दिए काम नही होगा आमजन की मजबूरी यह सरकारें नही समझती। ऐसा ही रिश्वतखोरी का मामला शाजापुर से सामने आया है। यहां चार महीने का वेतन निकलने के एवज में 20 हजार की रिस्वत मांगी जा रही थी।
जानकारी के अनुसार सीएमएचओ कार्यालय की छत पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी राहुल जैन और प्रभारी लेखा अधिकारी और आपरेटर नवीन अग्रवाल को लोकायुक्त ने पकड़ा है। दोनों कार्यालय में नियुक्त जिला सूचना शिक्षा संचार सलाहकार लालसिंह परमार से चार माह का वेतन का भुगतान कराने के नाम पर इन्होंने रुपये लिए थे। लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा ने बताया कि आईईसी लालसिंह परमार को चार माह का वेतन नहीं मिला था। वेतन का भुगतान कराने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत जैन और अग्रवाल ने मांगी थी। इसकी शिकायत लाल सिंह ने लोकायुक्त में की थी। जिसपर से परमार को रुपए पर केमिकल लगाकर भेजा गया। जैन और अग्रवाल परमार को छत पर ले गए और वहां रिश्वत के 20 हजार ले लिए जैसे ही इन्होंने पैसे लिए तत्काल लोकायुक्त टीम वहां पहुच गयी और जैन व अग्रवाल को पकड़ लिया। लोकायुक्त ने दोनों की पेंट उतरवाई। और फिर पेंट में रखे केमिकल वाले रुपए जब्त किए।

Saturday, February 8, 2020

2/08/2020 06:51:00 AM

MP News:- कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे दो कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद, हेलिपैड जाते समय हुआ हादसा

खंडवा। शहर के पास कार दुर्घटना में मध्‍य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और एक पूर्व सांसद बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार मूंदी क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई । इस गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री सचिन यादव के साथ पूर्व सांसद अरुण यादव सवार थे।
बताया जाता है कि मंत्री की कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिले के मूंदी से जय किसान ऋण कार्यक्रम समाप्त कर लौट रहा था मंत्री का काफिला।
मं‍त्री कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई:-
बताया जाता है कि जब मं‍त्री कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। मंत्रियों का काफ‍िला जब नागचून क्षेत्र मे बने हैलिपेड की ओर जा रहा था तभी रास्‍ते में उनके वाहन से एक कार टकरा गई। विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
मंत्रियों का काफिला नागचून हैलीपेड की ओर जा रहा था:-
लालचौकी क्षेत्र में शुक्रवार को मंत्रियों का काफिला नागचून हैलीपेड की ओर जा रहा था। इस दौरान विजयनगर चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कारकेट में प्रवेश करने का प्रयास किया। तभी कार्यकर्ता की कार मंत्रियों की कार से टकरा गई। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है।
सचिन यादव के कहने पर कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया:-
काफिले में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री सचिन यादव और पूर्व सांसद अरुण यादव एक ही कार में बैठे थे। कार की टक्कर लगते ही काफिला रूक गया। घटना के तुरंत बाद यहां ट्रैफिक डीएसपी संतोष कौल टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान मंत्री सचिन यादव के कहने पर कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया।
2/08/2020 06:49:00 AM

SDM ने खुद ही रची थी अपने दफ्तर में हमले की साजिश, निलंबित, BJP नेता व SDM समेत 3 गिरफ्तार

भोपाल/छतरपुर। बीते दिनों एसडीएम कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग मामले में छतरपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।पुलिस ने अपने खुलासे में बताया कि इस पूरे हमले की साजिश खुद एसडीएम अनिल सपकाले ने रची थी। इसमें बीजेपी के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर और यूनिवर्सिटी संचालक भी शामिल थे।खुलासे के बाद सागर कमिश्नर आनंद शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वही एसडीएम अनिल सपकाले को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया हैं। कार्रवाई और खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल, बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने एसडीएम कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया था। इस दौरान दो राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने एसडीएम की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एएसपी जयराज कुबेर की 12 सदस्यीय टीम इस घटना की जांच कर रही थी। आज शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सपकाले ने ही एक यूनिवर्सिटी के संचालक को फंसाने के लिए इस हमले की साज़िश रची थी। इस साज़िश में उनके साथ अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर और कृष्णा यूनिवर्सिटी के संचालक पुष्पेंद्र गौतम शामिल थे। पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 3 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है लेकिन अभी भी एक आरोपी फरार है।

ये है पूरा मामला:-
घटना 5 फरवरी की है। तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय में बुधवार सुबह 9.10 बजे पांच-छह नकाबपोश घुस गए। पहले उन्होंने एसडीएम के चैंबर का कांच का गेट और नेम प्लेट तोड़ी, फिर उनके वाहन के भी कांच फोड़ दिए। घटना के समय एसडीएम अनिल सपकाले अपने चैंबर में रीडर रामानंद पटेल और आरआई अखिलेश बबेले के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश बदमाश हथियारों से लेस होकर सीधे वहां पहुंच गए।

उन्होंने गाली-गलाैज करते हुए चैंबर के बाहर लगी नेम प्लेट व दरवाजे को तोड़ा और बाहर आ गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस ने 12 सदस्यों की टीम बनाई और फिर जांच शुरु की गई। प्रशासन को पहले आशंका थी कि यह घटना भू माफिया के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई नतीजा हो सकती है, क्योंकि हाल ही में एसडीएम ने एंटी भूमाफिया अभियान चलाकर करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था।लेकिन आज पुलिस ने सारे राज पर से पर्दा उठा दिया।

Monday, February 3, 2020

2/03/2020 08:46:00 AM

महिला ने तीन बच्चों का गला घोंटा, फिर फांसी लगाकर जान दी, आर्थिक तंगी की आशंका

गंजबासौदा (विदिशा)। गंजबासौदा क्षेत्र की खरपरी पंचायत के ग्राम तवक्कलपुर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह जब इसका पता चला तो लोगों के दिल दहल गए।
देहात थाना पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह ग्राम तवक्क्लपुर निवासी भीमसिंह कुशवाह की पत्नी लक्ष्मीबाई(32), पुत्री नन्ही(5), हल्की(2) और पुत्र पवन(एक माह) के शव घर में ही मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा बंद था। तीनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। महिला का शव फांसी पर लटका था।
पति भीमसिंह गायब है। चारों शवों को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका के मायके पक्ष को बुलाया गया। पीएम के दौरान मृतका लक्ष्मीबाई के भाई कन्हैया कुशवाह ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी बहन के घर गया था। तब जीजा भीमसिंह कुशवाह ने उससे विवाद किया था।
भीमसिंह आए दिन लक्ष्मीबाई से मारपीट करता था। यहां तक कि पिछले प्रसव के पहले भी भीमसिंह ने उसे पीटा था। कन्हैया का आरोप है कि जीजा भीमसिंह ने ही तीनों बच्चों और लक्ष्मीबाई की हत्या की है। इसलिए गायब है। भीमसिंह सब्जी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद चारों शव परिजन को सौंप दिए। मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
आर्थिक तंगी का संदेह:-
प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लक्ष्मीबाई कुशवाह ने पहले अपने बच्चों की हत्या की होगी। उसके बाद खुद ने फांसी लगा ली। महिला का पति शराब का आदी है। आर्थिक तंगी में दिन गुजर रहे थे। संभवत: इसी से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया होगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो स्पष्ट होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
-केएल बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विदिशा-