Breaking

Tuesday, January 22, 2019

यौन क्षमता बढ़ाने के बहाने फौजी पति के पत्नी ने प्रायवेट पार्ट लगा दी जहरीली दवा प्रेमी संग गिरफ्तार

मुम्बई। पिछले दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पिछले दिनों भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जवान का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने उसे मारने की कोशिश की है। जवान ने अहमदनगर के नगर तालुका पुलिस थाने में बीते रविवार को मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि यौन शक्ति बढ़ाने के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा में जहर देकर उसे मारने की कोशिश की गई। जवान ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह अपने काम से वापस लौटा तो उसकी पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाई उसे दी और कहा कि इससे उसकी यौन शक्ति बढेगी। जवान ने बताया कि जब उसने इस दवाई को अपने प्राइवेट पार्ट पर लगाया तो उसे बहुत दर्द हुआ और वह बीमार महसूस करने लगा। परेशान होकर जब वह लोकल डॉक्टर के पास गया तब पता चला कि मरहम में कोई जहरीला पदार्थ मिला होगा। जवान के अनुसार डॉक्टर ने यह भी बताया कि यह दवाई सेना के जवान के लिए बहुत घातक हो सकती थी, लेकिन वह बच गया। जिसके बाद जवान को अपनी पत्नी पर शक हुआ।रविवार को मामला दर्ज कर दवाई को सीज कर दिया है। पुलिस इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।