जमशेदपुर। एक महिला ने विवाहेत्तर प्रेम सम्बंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या कर दी और लाश फ्रिज में रखकर पुलिस में पति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने मृतक की लाश तो बरामद कर ही ली, साथ ही हत्या के आरोप मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया। इसके अलावा एक अन्य शख्श भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन तीनों ने मिलकर एक लैंड ब्रोकर तपन दास की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक तपन की हत्या विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर) को लेकर की गई। उसकी वजह से पत्नी श्वेता दास और उसमें अक्सर लड़ाईयां होती रहती थी। पुलिस के मुताबिक श्वेता के नायाजय संबंधों के बारे में तपन को पता चल गया था। दोनों में झगड़ा होने लगा था। जिसके बाद श्वेता ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर तपन की हत्या कर डाली। 12 जनवरी से लापता तपन के शव को गुरुवार की रात दूसरे इलाके से बरामद किया गया। डीएसपी अनुदीप सिंह ने इस मामले को दो दिन में सुलझा कर आरोपी श्वेता, उसके बॉय़फ्रेंड सुमित सिंह और सोनू लाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। पूछताछ के दौरान उन्होंने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने के बाद उन लोगों ने शव को घर के ही फ्रिज में डाल लिया था। इसके बाद उसे दफना दिया था। आरोपियों से पुलिस को पता चला कि, एक रात तपन शराब पीकर घर आया था जिसके बाद श्वेता से उसकी खूब लड़ाई हुई थी। लड़ाई के बाद श्वेता ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित को कॉल करके बुलाया। वह अपने दोस्त सोनू लाल के साथ श्वेता के फ्लैट पर आया इसके बाद तीनों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को फ्रिज में डाल दिया और फिर वे फ्रिज को ऑटो से बाराबंकी ले गए। वहां उन्होंने शव को दफनाया औऱ फ्रिज भी उधर ही फेंक दिया। डीएसपी के मुताबिक तपन और श्वेता के आठ साल की एक बेटी है। तीन महीने पहले ही श्वेता फेसबुक के जरिए सुमित के संपर्क में आई थी। सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चला कि सुमित अपने दोस्त सोनू के साथ 12 जनवरी की रात श्वेता के फ्लैट में प्रवेश कर रहा है, और अगली सुबह वे वहां से निकल रहे हैं। पुलिस ने सबूत के तौर पर घटनास्थल से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और सीसीटीवी भी फुटेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उन तीनों के कॉल डीटेल्स भी खंगाल लिए हैं। दिलचस्प बात ये है कि पुलिस को गमुराह करने के लिए श्वेता ने 15 जनवरी को थाने में पति तपन की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
