Breaking

Thursday, January 10, 2019

PAYTM ने शुरू की ऐसी सर्विस, जिसके फायदे जानकर आप बैंक जाना भूल जाओगे

नई दिल्ली। Paytm ने भारतीय मार्केट में Paytm Postpaid सेवा की शुरुआत की है। Paytm Postpaid एक तरह से यूज़र के लिए क्रेडिट कार्ड है। आप पेटीएम पोस्टपेड इस्तेमाल करके आज किसी भी सेवा के लिए पैसे दे सकते हैं। और उस पैसे का भुगतान अगले महीने कर सकते हैं। Paytm Postpaid सेवा की बीटा टेस्टिंग हो रही है। अभी इस सेवा को सभी Paytm यूज़र के लिए नहीं उपलब्ध कराया गया है। लेकिन आप चाहें तो Paytm Postpaid सेवा शुरू करने के लिए अपनी मंजूरी दे सकते हैं।'Paytm Postpaid' सर्विस को आप मोबाइल-डीटीएच रीचार्ज, सिनेमा टिकट बुकिंग और पेटीएम शॉपिंग के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं। चाहे आपके वॉलेट में पैसा ना भी हो, पेटीएम की इस सेवा की मदद से भुगतान हो जाएगा। बता दें कि पेटीएम पोस्टपेड के तहत हर यूज़र के खर्च करने की एक लिमिट होगी।महीने के अंत में आपको उस राशि का भुगतान करना होगा।आप चाहें तो Paytm ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर Paytm Postpaid को एक्टिवेट कर सकते हैं।