Breaking

Saturday, February 9, 2019

सहकारी बैंक में एक करोड़ की डकैती, घटना के पहले डकैतों ने काटे सीसीटीवी के तार

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित एक सहकारी बैंक से एक करोड़ रुपये से ऊपर की नकदी और सोने की डकैती का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात जिले के पनहाला तालुका के काले गांव की यशवंत सहकारी बैंक की शाखा में शुक्रवार रात हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले डाकुओं ने खिड़की में लगी लोहे की रॉड को गैस कटर से काटा। अंदर दाखिल होने के बाद बदमाशों ने चोरी को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे के तार नेटवर्क से अलग कर दिए।इसके बाद एक करोड़ से अधिक की नकदी और सोना लेकर फरार हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि डाकुओं ने इस वारदात को शुक्रवार रात 12 से दो बजे के बीच अंजाम दिया। अपराधियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर जहां खोजी कुत्तों को भेजा गया था वहीं पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।