दोस्तो कई टोटके ऐसे होते है जो करने एक बार पड़ते है और उनका सुख जीवन भर मिलता है। दुनियाँ में शायद सभी लोग अपने घर का सपना देखते है और इसलिए मकान बनाते समय सभी बातों का विशेष ध्यान रखते है, कि कहा से हवाँ आएगी, कहा से रोशनी आएगी वगैहरा-वगैहरा। लेकिन घर में शान्ति बनी रहे और कभी कर्जा नहीं लेना पड़े इसके लिए आपको सिर्फ मकान बनाते समय ये छोटा सा टोटका करना है। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं सिर्फ दो ईंट चाहिए। जब मकान का मुख्य द्वार बन रहा हो तो घर में प्रवेश करते समय उस द्वार के साथ लगने वाली बायी दीवार में ये दो ईंट आपको लगवानी है।
तरीका-
सुबह जल्दी नित्यकर्म से निवृत होकर दो ईंट को साफ पानी से धोकर मंदिर में रख दीजिए। फिर एक मोली का ड़ोरा लेकर एक-एक करके दोनों ईंटों पर उसे नौ बार लपेट दीजिए। थोडा सा पीला चंदन लेकर उससे स्वास्तिक बनाईये और धूपबत्ती लगाकर अपने घर की लक्ष्मी यानि स्त्री से ये दोनो ईंटे मुख्य द्वार की बायी दीवार में इन ईंटों को चिनवा दीजिए। फिर देखिए घर में बरकत के साथ ही आपको जीवन भर कर्जा नहीं लेना पड़ेगा।
