ब्राजील। एक महिला सांसद को रेप करने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. दरअसल, महिला सांसद ऐना पाउला, ब्राजील की संसद में लो कट ड्रेस पहन कर आयीं थीं जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. 43 वर्षीय अना ने इसी साल जनवरी में चुनाव जीत कर संसद पहुंची. संसद में जो ड्रेस पहन कर ऐना पहुंची थीं उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सारा बवाल मचा. ऐना की तस्वीर पर जिस दिन विवाद उठा, वह उनका संसद में पहला दिन था. उसी दिन ऐना ने शपथ ली थी. उनके कपड़े पर उठे विवाद के बाद ऐना ने कहा कि वह अक्सर लो कट और टाइट ड्रेस पहनती हैं. मेयर रह चुकी ऐना ने कहा कि मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी. मैं इन सब बातों में नहीं पड़ूंगी. ऐना ने धमकियां दे रहे लोगों को चेतावनी दी कि वह मामला दर्ज करायेंगी. ऐना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनके तमाम फालोवर्स हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे पर भी लिखा है.
