Breaking

Saturday, February 9, 2019

बाइक और कार चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार का नया नियम पड़ेगा आपकी जेब पर भारी

नई दिल्ली। अब अगर आप सड़क पर चलते समय ट्राफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ये आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. अब अगर आप सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ये आपकी जेब भारी पड़ने वाला है. दरअसल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान कटने से वाहन इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ जाएगा. परिवहन मंत्रालय जल्द ही भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) के साथ एक करार करने जा रहा है. इससे परिवहन मंत्रालय के अलावा ट्रैफिक पुलिस और बीमा पॉलिसी जारी करने वाली कंपनियों को भी एक सॉफ्टवेयर के जरिए जोड़ा जाएगा.
आपका रिकॉर्ड देखा जाएगा-
पिछले पांच साल में कितनी बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है उसको देखा जाएगा. इसी आधार पर वाहन बीमा की प्रीमियम की राशि तय होगी. हालांकि जो लोग गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं तो उन लोगों को इंश्योरेंस रिन्यु कराते वक्त कम प्रीमियम देना होगा.
IRDA के साथ  करार की तैयारी पूरी-
परिवहन मंत्रालय जल्द ही (इरडा) के साथ इस बारे में बारे में बात कर सकता है. इससे परिवहन मंत्रालय के अलावा ट्रैफिक पुलिस और बीमा पॉलिसी जारी करने वाली कंपनियों को भी एक सॉफ्टवेयर के जरिए जोड़ा जाएगा.
बीमा नहीं लेने वालों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा- 
मंत्रालय इरडा के डाटाबेस को जल्द ही वाहन सॉफ्टवेयर से लिंक करने जा रहा है. इस सॉफ्टवेयर की मदद से विभाग को पता चल जाएगा कि कौन अपनी गाड़ी का समय पर बीमा नहीं कराता है. ऐसे में सड़क पर चल रही गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकेगी. जब्त की गई गाड़ी को तभी छोड़ा जाएगा, जब उसका वाहन स्वामी ने बीमा करा लिया हो.
सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना- 
मंत्रालय का मानना है कि इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है. अभी भारत में हर साल 5 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.5 लाख लोगों की जान चली जाती है.