Breaking

Monday, February 4, 2019

अब आपकी उंगली और चेहरे से खुलेगा Whats App, आया ज़बरदस्त फीचर

WhatsApp अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर ऐड कर रहा है. हाल ही में सिंगल स्टिकर डाउनलोड अपडेट के बाद अब कंपनी ने नया फीचर पेश किया है. WhatsApp ने ऐप में लेटेस्ट ऑथेंटिकेशन फीचर(unlock) रोलआउट कर दिया है, जिससे आपकी चैट और सिक्योर हो जाएगी. इस नए फीचर का फायदा यह होगा कि WhatsApp आपका चेहरा देखकर या फिंगरप्रिंट से ही ओपेन हो जाएगा. WABetaInfo की ट्वीट के मुताबिक कंपनी ने इस अपडेट को Beta 2.19.20.19 के लिए उपलब्ध कराया है. बता दें कि फिलहाल ये नया अनलॉक फीचर सिर्फ iOS के लिए शुरू हुआ है, जिससे iPhone यूज़र्स के वॉट्सऐप में Fingerprint lock ऐड हो जाएगा. यानी आईफोन यूज़र्स अपने WhatsApp को उंगली के निशान से खोल सकेंगे. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp फेस आईडी और टच आईडी दोनों को अपने ऐप में इंटीग्रेट किया गया है. WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स में जल्द ही Require TouchID नाम का नया ऑप्शन होगा. अगर आपके पास iPhone X या इससे लेटेस्ट फोन है तो उसमें आपको Face ID ऑप्शन दिखेगा. यह iPhoneX, iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR में उपलब्ध है. हालांकि, अगर आपके पास पुराना iPhone है तो उसमें आपको Touch ID  या पासकोड का ऑप्शन मिलेगा. यह फीचर iOS8 और इससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करेगा. जब आप अपने फोन में Face ID या Touch ID को एनेबल कर लेंगे तो जब भी आप WhatsApp खोलेंगे, आपसे अपने फिंगरप्रिंट या फेस को ऑथेंटिकेट करने को कहा जाएगा. अगर आपका फोन फेस या फिंगरप्रिंट पहचानने में नाकाम रहते हैं तो आपसे 6 अंक का iPhone Passcode डालने के लिए कहा जाएगा.