अशोकनगर/(मध्यप्रदेश)। शहर की कोतवाली में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी ने रास्ते मे चलते समय टक्कर लगने की वजह से व्यापारी को बीच बाजार में सबके सामने थप्पड़ मारे और उसकी कॉलर पकड़ कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उक्त घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। घटनाक्रम से गुस्साए व्यापारी उक्त महिला सब इंस्पेक्टर की दादागिरी की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने जांच उपरांत उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर शहर में स्थित विवेक टॉकीज चौराहे के पास एक व्यापारी अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी अचानक खुद को बचाते हुए वह वहां से निकल रही महिला सब इंस्पेक्टर से जा टकराया। टक्कर के बाद व्यापारी ने महिला सब इंस्पेक्टर से माफी भी मांगी लेकिन वर्दी की गर्मी के आगे मेडम को कुछ नही दिखा ओर उसने सरे बाजार व्यापारी के साथ मारपीट की व उसकी कालर पकड़ कर जसको अभद्र बातें कहीं। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी कोतवाली में पदस्थ है। फिलहाल उक्त मामले से व्यापारियों में आक्रोश है।
