Breaking

Thursday, October 31, 2019

पहले महिला ने की तीन-तीन शादियां अब तीसरे पति के साथ मिल कर रही थी Honey Trap गई जेल

प्रतीकात्मक तस्वीर
हिसार/(हरयाणा)।हांसी में 10 दिनों के अंदर हनी ट्रैप (Honey Trap) का यह दूसरा मामला सामने आया है. हांसी के गंजाबाग निवासी एक महिला अपने पति के साथ मिलकर एक व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर दो लाख रुपये की डिमांड कर रही थी. पुलिस ने महिला व उसके पति को एक लाख रुपये लेते हुए सब्जी मंडी के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस (Police) ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल (Jail) भेज दिया गया है.
आरोपी महिला उड़ीसा की है रहने वाली:-
प्राप्त जानकारी के उड़ीसा राज्य की रहने वाली अर्चना गुरुग्राम में काम करती थी. पुलिस में दी शिकायत में रामायण गांव के निवासी हरदेव सिंह ने कहा कि उसके साले का लड़का राजबीर गुरुग्राम में अर्चना के साथ ही काम करता था. अर्चना ने राजबीर को कहा कि उसके पति के साथ उसकी अनबन चल रही है. राजबीर ने अर्चना का विवाह हांसी के गंजाबाग निवासी सचिन से करवा दी. सचिन टेलर का काम करता है. कुछ दिनों बाद 24 अक्टूबर को अर्चना ने पुलिस में हरदेव व राजबीर के खिलाफ शिकायत दी और दुष्कर्म के आरोप लगाए. महिला थाने की पुलिस ने राजबीर व हरदेव को थाने में तलब किया.
पीड़ित पर आरोपी महिला ने दुष्कर्म के लगाए थे आरोप:-
हरदेव का आरोप है कि अर्चना ने शिकायत वापिस लेने के एवज में उनसे दो लाख रुपये की डिमांड की. हरदेव ने इस बारे में अपने परिवार से चर्चा की. इसके बाद उन्होंने किला बाजार पुलिस चौकी में अर्चना के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत दी. किला बाजार पुलिस चौकी की टीम ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया व महिला को शहर के बाजार में बुलाया, जहां महिला को एक लाख रुपये लेते हुए पुलिस ने महिला व उसके पति को रंगे हाथों को गिरफ्तार कर लिया. महिला का तीन बार विवाह हो चुका है. सूत्रों की मानें तो महिला ने तलाक लिए बगैर ही सचिन से शादी की थी. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.