Breaking

Thursday, October 31, 2019

अमेरिका ने जारी किया बगदादी पर हमले का वीडियो और तस्वीरे जारी देखिये VIDEO

वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के मुखिया अबू बकर अल बगदादी पर किए गए हमले का वीडियो और फोटो जारी की है। वीडियो में अमेरिका के विशेष सैन्य बल उस घर की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं, जहां बगदादी छिपा था। रक्षा विभाग की तरफ जारी किया गया वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है।सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी जिस जगह पर छिपा हुआ था, वहां पर अमेरिकी सेना को लेकर आने वाले हेलीकॉप्टर पर अज्ञात हमलावरों की तरफ से फायरिंग किए जाने के बाद उन हमलावरों पर हवाई हमले का वीडियो पर पेंटागन ने जारी किया है।
देखे वीडियो:-
बगदादी के मारे जाने की पुष्टि करते समय ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा था कि हम इस बारे में सोच रहे हैं। हम कर सकते हैं। दरअसल, उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या वह इस हमले का वीडियो जारी कर सकते हैं। ट्रंप ने जवाब में कहा था- मैं हमले का वीडियो फुटेज जारी करने पर विचार कर रहा हूं? हां, हम इसके कुछ हिस्से जारी कर सकते हैं।
बताते चलें कि शनिवार को अमेरिकी सेना के हमले के दौरान एक सुरंग के भीतर घिर जाने के बाद बगदादी ने आत्मघाती बम से खुद को उड़ा लिया। इस हमले में उसके तीन बच्चों सहित दो पत्नियों की भी मौत हो गई थी। हमले में आईएस के कुल 6 सदस्य मारे गए थे। इसमें चार महिलाएं और बगदादी समेत दो युवक शामिल थे। परिसर से बाहर आने वाले गैर-लड़ाकों को हिरासत में लिया गया और उनकी तलाशी ली गई। हथियार और विस्फोटक नहीं मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उस समूह में 11 बच्चे भी शामिल थे।