आयुर्वेद डेस्क। पेट साफ न होना, पेट में गैस होना, अपचन होना, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, खून की कमी, हीमोग्लोबिन की कमी आदि समस्याओं से आज के समय कई सारे लोग पीड़ित हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज हम एक आयुर्वेदिक चटनी लेकर आए हैं, जो आप घर पर बना सकते हैं। इस चटनी की मदद से पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
चटनी बनाने के लिए सामग्री:-
लहसुन 50 ग्राम (छिलका उतारकर), अदरक 20 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम और गुड़ 100 ग्राम, नींबू, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक।
चटनी बनाने की विधि:-
मिक्सर या ओखली में लहसुन की कलियां, अदरक, काली मिर्च पाउडर, गुड़ और स्वादानुसार नमक डालकर बारीक पीस लें। अब पेट की बीमारियों को खत्म करने वाली चटनी तैयार हो गई है।
यह चटनी भोजन के साथ 20 ग्राम की मात्रा में लीजिए और खाने में इस्तेमाल करते समय इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया मिला लीजिए। इससे चटनी का स्वाद बढ़ेगा साथ ही इसके आयुर्वेदिक गुण भी बढ़ेंगे।
क्या है फायदा:-
यह आयुर्वेदिक चटनी खाने से भूख बढ़ती है और पाचन क्रिया में भी सुधार आता है। भोजन में रोजाना इसका इस्तेमाल करने से पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।