बिजनेस डेस्क। अगर आप कम से कम आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए अपना बिजनेस खोल सकते हैं। डाक विभाग ने पोस्टल फ्रेंचाइजी स्कीम को लॉन्च कर रखा है, जिसके जरिए आपको बंपर कमाई होगी।
औसतन 50 हजार की कमाई:-
आप ऐसी जगह पर पोस्ट ऑफिस को खोल सकते हैं, जहां पर इसकी सुविधा नहीं हैं। यह जगह गांव-कस्बों के अलावा छोटे बड़े शहरों में भी हो सकती है। इस पोस्ट ऑफिस के जरिए लोग हर महीने औसतन 50 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। जबकि पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए केवल पांच हजार रुपये जमानत के तौर पर जमा करने होंगे।
घर पर भी शुरू कर सकेंगे बिजनेस:-
इंडिया पोस्ट ने लोगों को सहुलियत देते हुए कहा है कि दुकान न होने पर लोग अपने घर में भी इस तरह की फ्रेंचाइजी खोल सकते हैं। इसके लिए फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति के घर में इतनी जगह होनी चाहिए जहां से वो इस तरह की फ्रेंचाइजी को आसानी से ऑपरेट कर सके और पब्लिक को भी किसी तरह की दिक्कत न हो। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस खोलकर आपको कैसे मोटी कमाई होगी।
कैसे होती है कमाई:-
पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी से कमाई कमीशन पर होती है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की तरफ से मिलने वाले प्रोडक्ट और सर्विस दी जाती है। इन सभी सर्विस पर कमीशन दिया जाता है।
●रजिस्टर्ड आर्टिकल्स की बुकिंग पर तीन रुपये
स्पीड पोस्ट आर्टिकल्स की बुकिंग पर पांच रुपये
●100 से 200 रुपये के मनी ऑर्डर की बुकिंग पर 3.50 रुपये
●200 रुपये से ज्यादा के मनी ऑर्डर पर पांच रुपये
●हर माह रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के 1000 से ज्यादा बुकिंग पर 20 फीसदी अतिरिक्त कमीशन
●पोस्टेज स्टांप, पोस्टल स्टेशनरी और मनी ऑर्डर फॉर्म की बिक्री पर सेल अमाउंट का पांच फीसदी
रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टांप्स आदि की बिक्री समेत रिटेल सर्विसेज पर पोस्टल डिपार्टमेंट को हुई कमाई का 40 फीसदी
यह है पूरा प्रोसेस:-
●फ्रेंचाइजी का आवेदन करने के लिए सबसे पहले फॉर्म भरकर सब्मिट करना होगा।
●सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक एमओयू साइन करना होगा।
●फ्रेंचाइजी लेने के लिए इंडिया पोस्ट ने मिनिमम क्वालिफिकेशन 8वीं पास तय की है।
●व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
●ज्यादा जानकारी के लिए आप डाक विभाग की वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Content/Franchise_Scheme.aspx पर या फिर अपने निकटम मंडल कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
