Breaking

Monday, December 23, 2019

BREAKING:- चुनाव आयोग की वेबसाइट के रुझानों में झारखंड में JMM-कांग्रेस को बहुमत

चुनाव आयोग की वेबसाइट में जेएमएम गठबंधन बहुमत के पार
रांची. झारखंड विधानसभा (Jharkhand Election 2019) की सभी 81 सीटों के रूझान आ गए हैं. रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. चुनाव आयोग की वेबसाइट की अनुसार, JMM गठबंधन को जेएमएम 25, कांग्रेस 12 और आरजेडी 5 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेने का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. सोरेन दो सीटों से चुनाव मैदान में हैं. इसमें से एक सीट पर पीछे चल रहे हैं.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 29 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा झारखंड विकास मोर्चा (JVM) 4, एजेएसयू (AJSU) पार्टी 3, बीएसपी 1, सीपीआई 1, एनसीपी 1 और एक अन्य आगे हैं.
कांग्रेस ने कहा- सोरेन ही मुख्‍यमंत्री पद के प्रत्‍याशी होंगे:-
इस बीच, झारखंड में सरकार बनने की उम्‍मीद के बीच महागठबंधन के महत्‍वपूर्ण घटक कांग्रेस ने बेहद अहम बयान दिया है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन. सिंह ने कहा कि गठबंधन की ओर से जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन ही मुख्‍यमंत्री पद के प्रत्‍याशी होंगे. हाल के चुनाव परिणामों और मुख्‍यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान को देखते हुए आरपीएन के इस बयान को बेहद अहम माना जा रहा है.
कांग्रेस जो कहती है वह करती है:-
आरपीएन सिंह ने चुनाव परिणाम रुझानों में झारखंड में महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है. आरपीएन ने कहा, 'हमारा गठबंधन (JMM, RJD और कांग्रेस) चुनाव जीत रहा है, ऐसे में हेमंत सोरेन ही गठबंधन के मुख्‍यमंत्री होंगे. कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वही करती भी है. हमारे गठबंधन को बहुमत मिल रहा है. BJP 25 (सीट) पार भी नहीं कर पाएगी.' आरपीएन सिंह ने इसके साथ ही कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी के कांग्रेस से बेहत अच्‍छे संबंध हैं.