Breaking

Saturday, February 1, 2020

महिला इंस्पेक्टर को स्कूटर समेत 50 फीट तक घसीटती ले गई बस, हादसे में मौत

भोपाल। पिपलानी इलाके में शुक्रवार सुबह दस बजे तेज रफ्तार बस ने स्कूटर सवार जीएसटी विभाग की महिला अफसर को टक्कर मार दी। स्कूटर समेत महिला करीब 50 फीट तक घिसटती चली गईं। इससे उनकी मौत हो गई। खास बात यह है कि वह हेलमेट पहने थीं, बावजूद इसके उनकी जान नहीं बच सकी। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर बस जब्त कर ली है। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। पिपलानी थाने के एएसआई कोमल सिंह के अनुसार वृंदावन नगर अयोध्या नगर में रहने वालीं 45 वर्षीय शाहिनी थॉमस जीएसटी विभाग में अधीक्षक थीं। वह सुबह स्कूटर से अपने आफिस के लिए निकली थीं। वह रत्नागिरी चौराहे पर पहुंची थीं, तभी अयोध्या नगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने शाहिनी को टक्कर मार दी। इससे शाहिनी स्कूटर समेत 50 फीट तक घिसटती चली गईं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
नाजुक हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उनके पास से मिले दस्तावेज और मोबाइल से परिजन व ऑफिस के लोगों को जानकारी दी गई। अस्पताल में डॉक्टर ने शाहिनी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बस का ड्राइवर भाग निकला। हमीदिया अस्पताल में पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
रो- रो कर बेटियों का बुरा हाल:-
जांच अधिकारी कोमल सिंह का कहना है कि शाहिनी जोसेफ की दो बेटियां है। हादसे के जानकारी मिलने के बाद उनकी दो बेटियो को रो- रोककर बुरा हाल है। उनके पति थामस जोसेफ बात करने की हालत में नहीं थे, जिसके कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बस को जप्त कर ड्राइवर पर केस दर्ज किया जा रहा है। हेलमेट पहने थी, फिर हो गई अनहोनीः हादसे के बाद शाहिनी के आफिस के लोग और परिजनों में एक ही चर्चा थी कि वह बहुत मिलनसार थी। घटना के वक्त वह हेलमेट पहने थी। इसके बावजूद कैसे अनहोनी हो गई। पुलिस ने घटना स्थल से हेलमेट बरामद किया किया है।
1994 बैच की इंस्पेक्टर थी शाइनी:-
शाइनी वर्ष 1994 बैच की इंस्पेक्टर थीं। इन दिनों वह न्याय निर्णयन शाखा की सुप्रीटेंडेंट थीं। उनके पति थॉमस जोसफ नबीबाग स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर के निज सचिव हैं। बहनोई जोजो जोसफ के अनुसार शाइनी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कॉर्मल कान्वेंट स्कूल में टीचर है,जबकि दूसरी बेंगलुरू की कार कंपनी में इंजीनियर है। इधर, टीआई चैन सिंह का कहना है कि ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। बाद में पिपलानी पुलिस ने उसे पकड़ कर बस (एमपी 04 पीए 0990) को जब्त कर ली है। बारातियों को उनके घर पर छोड़कर खाली बस लौट रही थी।