Breaking

Friday, March 6, 2020

सियासी हलचल तेज, दिल्ली में BJP नेताओं की बड़ी हाइलेबल बैठक, मध्यप्रदेश के सभी दिग्गज मौजूद

मध्यप्रदेश में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार सिंधिया ने कही बड़ी बात- देखें VIDEO
दिल्ली। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार पर अभी संकट बरकरार है। सीएम कमलनाथ ने सारे कार्यक्रम रद्द कर भोपाल में कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं। साथ ही दिल्ली से उन्होंने दिग्विजय सिंह को भी बुला लिया है। कमलनाथ ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में दिग्विजय सिंह के साथ मंत्रणा की है। इस बीच बीजेपी ने भी दो-दो हाथ करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी पूरी तरह से खारिज कर रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हम जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करते हैं। कांग्रेस की ये हालत आपसी खींचतान की वजह से हैं। इस बीच दिल्ली में बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है। जिसमें केंद्रीय नेताओं के साथ-साथ मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेता मौजूद हैं।
करंसी नोटों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस- लिंक पर क्लिक कर जाने कैसे..?
ऑपेरशन लोटस पार्ट-2 पर मध्यप्रदेश बीजेपी नेताओं की बैठक दिल्ली के 3 कृष्ण मेनन मार्ग पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर पर जारी है। इस बैठक में मध्य प्रदेश से जुड़े कई केंद्रीय मंत्रियों सहित शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय, गोपाल भार्ग और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हैं। घंटों से इन नेताओं के बीच बैठक जारी है।
इस बैठक में मध्यप्रदेश के हालात पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस के कई विधायक अभी गायब हैं। साथ ही कई बागी रुख अख्तियार किए हुए हैं। बीजेपी में भी सकंट बढ़ गया है। बीजेपी के भी कई विधायक बागी हो गए हैं। देर रात मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम कमलनाथ से जाकर मुलाकात भी की है। इसके साथ ही शरद कोल ने भी सीएम कमलनाथ की खुलकर तारीफ की है। यहीं नहीं बीजेपी के और भी कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं।
दो दिन से दिल्ली में कैंप किए हुए हैं शिवराज
वहीं, बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार दिल्ली में कैंप किए हुए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अभी भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। वहां वह लगातार बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। मध्यप्रदेश की पल-पल की स्थिति वह उन्हें अवगत करा रहे हैं। इसके साथ ही वह मध्यप्रदेश के नेताओं के संपर्क में भी हैं। प्रदेश में जो नेता मौजूद हैं, वह लगातार अपने विधायकों के संपर्क में हैं।