भोपाल. मध्यप्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच बसपा से निलंबित विधायक रामबाई ने बड़ा खुलासा किया है। रामबाई ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा- उन्होंने कहा कि मेरे साथ खरीद फरोख्त नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कोई खरीद फरोख्त नहीं की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ना ही मेरे साथ किसी तरह की हाथापाई की गई है। बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बसपा विधायक रामबाई को भाजपा ने बंधक बना लिया है। उसके बाद मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के एक होटल से उन्हें बाहर लाते दिखाई दिए थे।
क्या कहा रामबाई ने:-
राज्यसभा चुनाव को लेकर रामबाई ने कहा कि राज्यसभा में मैं वोटिंग वहीं करूंगी जहां बसपा सुप्रीमो मायावती कहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मध्यप्रदेश में जब अगला कैबिनेट विस्तार होगा तब मुख्यमंत्री कमलनाथ मुझे मंत्री जरूर बनाएंगे। रामबाई ने कहा कि वो कमलनाथ के साथ हैं और अगले जन्म में भी कमलनाथ के साथ ही रहेंगी। बता दें कि रामबाई लंबे समय से मंत्रालय की मांग कर रही हैं। वहीं, दूसरी वह कमलनाथ सरकार के कई मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठा चुकी हैं।
क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने:-
भाजपा ने मप्र के कॉंग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे? लेकिन हमें राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमल नाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।
मंगलवार देर शाम खबर आई:-
भाजपा ने कांग्रेस के एंदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, बसपा की राम बाई, सपा के राजेश शुक्ला, निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा समेत 10 विधायकों को हरियार के एक होटल आईटीसी ग्रैंड में रूके हुए हैं। उनके साथ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह भदौरिया और संजय पाठक भी मौजूद हैं। इसके बाद कांग्रेस ने मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी को तत्काल दिल्ली रवाना किया। वहीं, दिग्विजय सिंह भी होटल पहुंचे।
