दुबई। अब पुरुषों को काफी महंगा पड़ेगा अगर उन्होंने महिलाओं की खूबसूरती की तारीफ की या फिर उन्हें कॉफी की दावत दी। जी हां, ऐसा सऊदी अरब में हो गया है। अरब देशोंं में पुरुषों को महिलाओं से फ्लर्ट करना, उनकी तारीफ करना या कॉफ़ी की दावत देना जेल भी पहुंचा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर किसी कंपनी में महिला के साथ काम कर रहा सहयोगी, कर्मचारी या अधिकारी ज़रूरत से ज्यादा तारीफ करे, कॉफ़ी या डिनर पर ले जाने की पेशकश करे तो इसे फ्लर्ट के दायरे में रखा जाएगा। अरब के नए कानून के मुताबिक फ्लर्ट करना अपराध है और इसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं का उपहास या कोई भी ऐसा कदम जो महिलाओं के सम्मान को नुकसान पहुंचाए वह अरब की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। 1987 के केंद्रीय कानून की खंड संख्या तीन के मुताबिक किसी भी महिला को अपमान जनक शब्द बोलना या फिर व्यावहारिक तौर पर उसके सम्मान को ठेस पहुंचाना जुर्म के दायरे में आएगा। वहीं नई तकनीक यानी सोशल मीडिया के जरिये भी किसी महिला को अपमानित करने वाला कोई मैसेज, पोस्ट आदि करना भी जुर्म करार दिया गया है। अरब पीनल कोड के आर्टिकल 359 के तहत ऐसे व्यक्ति को एक साल या इससे अधिक कैद की सजा दी हो सकती है या 10 हजार दिरहम (Dirham) जुर्माना या फिर दोनों सजाएं दी जा सकती हैं और अगर यह अपराध करने वाला कोई विदेशी नागरिक हो तो सजा पूरी होने के बाद उसे देश से निकाल दिया जाएगा।
