मंदसौर। मध्यप्रदेश में सियासी उठा पटक के बीच कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद से वह मीडिया के सामने नहीं आए हैं। मीडिया उनकी इस्तीफे की कॉपी वायरल है। कांग्रेस का कहना है कि अभी हमलोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, हरदीप सिंह डंग के पिता मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने विधायक बेटे के फैसले को सही ठहराया है। साथ ही कहा है कि वह अपनी सरकार में बहुत परेशान था।
मंदसौर के सुवसारा से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने इस्तीफा दे दिया है। डंग बहुत दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनकी चाहत थी कि उन्हें कमलनाथ की कैबिनेट में जगह मिले। कई बार उन्होंने मांग भी की थी लेकिन पार्टी ने नहीं सुनी। उसके बाद से वह पार्टी लाइन से अलग जाकर लगातार बयान दे रहे थे। धारा-370 से लेकर सीएए तक का उन्होंने समर्थन किया था जबकि कांग्रेस इसके विरोध में थी।
डंग के पिता ने कहा सही फैसला:-
कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के पिता शरण सिंह डंग ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि बेटा ने सही फैसला लिया होगा। वह पढ़ा लिखा है, कई दिनों से हमलोगों से संपर्क नहीं हुआ है। डंग के पिता ने कहा कि मोदी की प्रचंड लहर में 2013 में संभाग में एकमात्र वह कांग्रेस से जीते थे। अब भी संसदीय क्षेत्र में डंग कांग्रेस के विधायक हैं। फिर भी मंत्री नहीं बनाया है और काम भी नहीं होते हैं।
कर्जमाफी के लिए आते हैं किसान:-
दरअसल, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने किसान कर्जमाफी का वादा किया था। अभी तक वादे के अनुसार किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए हैं। विधायक के पिता ने कहा कि किसान दरवाजे पर आते थे और कर्जमाफी और फसल बीमा योजना की बात करते थे। लेकिन बेटे की सरकार में एक नहीं सुनी जाती थी। परेशान होकर अगर उसने फैसला लिया है।
मंत्री नहीं बनाया:-
वहीं, डंग के पिता का कहना था कि बेटे अपने बल पर चुनाव में जीत हासिल की। उसके मैं हर फैसले के साथ खड़ा हूं। विधायक के मां ने कहा कि हमेशा भोपाल या अन्य कहीं पर जाते हैं तो उनका आशीर्वाद लेकर जाते हैं। इस बार भी सोमवार की शाम को जब गए तो पैर छूकर आर्शीवाद लेकर गए। वहीं पत्नी रीटाकोर ने कहा कि हमेशा दौरे पर जैसे जाते हैं, वैसे ही घर से निकले हैं और यह कहकर निकले की अभी जाकर आता हूं।
