भोपाल कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी सामने आई है। कमलनाथ से नाराज चल रहीं मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की बैठक से उठकर बाहर चली गईं। हालांकि बैठक शुरू होने से पहले वह दूसरी कतार में बैठी हुई थीं, लेकिन जब कमलनाथ बैठक में पहुंचे और उन्होंने मीनाक्षी नटराजन को मंच पर आने का इशारा किया तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया और फिर बैठक से उठकर चली गईं।
नाराज होकर दे चुकी हैं इस्तीफा-
सोमवार को पीसीसी कार्यालय में पूर्व विधायक और सांसदों की बैठक थी। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भाग ले रहे हैं। असल में, कुछ महीनों पहले मीनाक्षी नटराजन के विरोध के बावजूद मंदसौर के स्थानीय नेता को पार्टी में जगह दे दी गई थी। इससे नाराज होकर नटराजन ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया था। तभी से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। इस घटना से एक बार फिर से कांग्रेस में गुटबाजी बाहर आ गई है। इससे पहले भी मीनाक्षी नटराजन की प्रदेश कांग्रेस से उस वक्त टकराहट सामने आई थी, जब नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस की समितियां बनाईं थीं। उस दौरान मीनाक्षी नटराजन के समर्थकों ने नीमच, मंदसौर और रतलाम में बड़े पैमाने पर पार्टी पदों से इस्तीफे देने शुरू कर दिए थे।
मंदसौर में चुनी टीम पर नहीं ली गई थी सलाह-
यह भी बताया जा रहा है कि हाल ही में कमलनाथ द्वारा गठित प्रदेश कार्यकारिणी में महिला सदस्यों की संख्या कम रखी गई है और मीनाक्षी नटराजन से भी उस बारे में कोई सलाह नहीं ली गई है। इससे वे नाराज बताई जा रही हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी कांग्रेस नेता का बयान सामने नहीं आया है। वहीं, इस पूरे वाकये पर मीनाक्षी नटराजन ने कहा है कि वह कमलनाथ की परमीशन से बाहर गई थीं। बैठक छोड़कर जाने संबंधी कोई मामला नहीं है।