पंकज पाराशर
भाजपा के तमाम प्रयासों के बाद भी पार्टी की अंदरुनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैl ताजा फीडबैक मैदानी कलह का सामने आया हैl प्रदेश में अधिकांश विधायकों की स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पटरी नहीं बैठ रही हैl इसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है की विधायकों ने संगठन चुनाव के दौरान अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठा दियाl बाकी नाराज कार्यकर्ताओं का पार्टी पर दबाव है कि मौजूदा विधायक के लिए किसी भी सूरत में काम नहीं करेंगेl पार्टी के सामने अब यह धर्म संकट है कि वह कितने विधायकों का टिकट काटेl पार्टी के तीन सर्वे में 77 विधायकों की हालत पतली बताई गई हैl
अब मौका मिला तो भड़ास निकाल रहे कार्यकर्ता-
प्रदेश में कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने निकले भाजपा के दिग्गज नेताओं को निचले स्तर पर पार्टी कलह से रूबरू होना पड़ रहा हैl कार्यकर्ताओं में मौजूदा विधायकों के प्रति इस कदर आक्रोश है कि भी उनके समर्थन में चुनावी तैयारी भी नहीं करना चाहते, संगठन चुनाव के दौरान विधायक के घर पर ही सारे पद आपस में बैठकर बांट लिए गएl सभी पदों पर विधायक समर्थक बैठेl
वर्ष 2008 एवं 2013 जैसा उत्साह नहीं-
केंद्रीय नेताओं को जो फीडबैक मिला है, उसमें सबसे बड़ा मुद्दा कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह में कमी का हैl कार्यकर्ताओं ने पिछले दो चुनाव में जिस प्रकार काम किया है उत्साह और जुनून नजर नहीं आ रहा हैl
कटनी मैहर में समांतर चल रहे दो-दो संगठन-
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री संजय पाठक विधायक हैl संजय पाठक पूर्व में कांग्रेस में थेl भाजपा में चुनाव जीत गए लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं का मन नहीं जीत पाएl यह एक भाजपा पाठक समर्पित है और दूसरी असली भाजपा हैl यही हाल मैहर में हैl यहां विधायक नारायण त्रिपाठी भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्त्व नहीं दे रहे हैंl यहां भी दो समांतर संगठन काम कर रहे हैंl
सीहोर सिवनी मै भी हालत बदतर-
सीहोर और सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि अब तक जिनके खिलाफ काम कर रही थीl उनके पक्ष में कैसे काम करेंl सिवनी से विधायक मुनमुन राय नेम विकास यात्रा निकली तो पूर्व सांसद नीता पटेरिया और कार्यकर्ताओं ने दूरी बना लीl सीहोर में विधायक सुदेश राय पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और जसपाल सिंह अरोरा के बीच सामाजिक नहीं बैठ रहा हैl
कहीं-कहीं कार्यकर्ता दो गुटों में बटे-
छतरपुर टीकमगढ़ पन्ना दमोह धार रतलाम ग्वालियर सहित कई जगह ये हालत हैl धार जिले में कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री रंजना बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के बीच बटे हैंl नगरी निकाय चुनाव में पार्टी इसका खामियाजा उठा चुकी हैl छतरपुर में मंत्री ललिता यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रतलाम में हिम्मत कोठारी और चेतन कश्यप के बीच खींचतान खुलकर सामने आई भोपाल में गैर विधायकों ने पट्ठाबाद चलाने का आरोप लगाया।
