![]() |
| शहीद जवान रंजीत सिंह तोमर |
दतिया। जिले के रेव गांव के जवान रंजीत सिंह तोमर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का सामना करते हुए शहीद हो गए। ड्यूटी पर तैनात रंजीत सिंह को शुक्रवार शाम को पेट में गोली लगी थी। वे सेना की 28 आरआर रेजीमेंट में सैनिक के पद पर थे। करीब सात साल पहले उन्होंने आर्मी ज्वाइन की थी। रंजीश के पार्थिव शरीर को गांव लाने की तैयारी की जा रही है। उनके पिता प्रताप सिंह तोमर किसान हैं और घर में दो छोटे भाई है, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। रंजीत की शहदात की खबर मिलते ही घर में माहौल गमगीन हो गया है। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रेव गांव के लोग रंजीत के घर पहुंच गए हैं, उन्हें गर्व है कि रंजीत ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण दे दिए। बताया जा रहा है कि रंजीत का पार्थिव शरीर विमान से लखनऊ पहुंचेगा, यहां से झांसी मार्ग से होते हुए रेव गांव पहुंचेगा।
