Breaking

Sunday, September 9, 2018

2014 बेच के IPS सुरेंद्र दास की इलाज के दौरान मौत, पांच दिन पहले खाया था जहर

कानपुर। एसपी सिटी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास का रविवार को निधन हो गया। आत्महत्या के प्रयास में उन्होंने पांच दिन पहले सल्फास खा लिया था। सुरेंद्र दास ने रविवार दोपहर 12:19 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सल्फास खाने के बाद उनको कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के डाक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। कल ही उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद आठ से नौ घंटा तक इंतजार करने को कहा गया था।
बताते चलें कि सुरेंद्र दास ने आत्महत्या करने के लिए 25 ग्राम सल्फास खाया था। वह 4 सितंबर से ही वेंटिलेटर पर थे। इसी बीच कल डीजीपी ओपी सिंह भी कल उनका हाल लेने रीजेंसी अस्तपाल आए थे। रीजेंसी अस्पताल के सीएमएस डॉ राजेश ने आज उनके निधन की घोषणा की।