भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा है। कई हिस्सों में तेज गर्मी हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने थोड़ी राहत भरी खबर दी है। मैसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले हफ्ते से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले सप्ताह 22 और 23 तारीख को प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जाहिर की है। राजधानी भोपाल समेत बड़े हिस्से में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके चलते दोपहर के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक मध्यपूर्व बंगाल एवं म्यांमार तट के आस-पास एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना है। अगले 36 घंटों के दौरान यह अधिक शक्तिशाली हो कर अवसाद में केंद्रित हो सकता है। इस वजह से 21 सितम्बर को पूर्वी मध्यप्रदेश में और 22-23 सितम्बर को पूरे मध्यप्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारों के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभवना है।
