Breaking

Friday, September 21, 2018

खूनी ड्रग्स कारोबार के चलते लाशों से भर गए हैं इस देश के मुर्दाघर, अब ट्रकों में रखे जा रहे हैं शव, एक ट्रक से मिली 273 लाशें

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में ड्रग का कारोबार कितना खूनी हो चुका है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां इस साल पश्चिमी राज्य जेलिस्को में 16,339 लोगों की हत्या हो चुकी है। इस शहर के मुर्दाघर लाशों से पट चुके हैं। ऐसे में यहां ट्रकों में लाशें रखी जा रही हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब ग्वादालाजारा शहर में लाशों से भरा एक ट्रक लावारिस हालत में मिला। जब इस ट्रक से बदबू आने लगी तो स्थानीय रहवासियों ने हंगामा किया और फिर ये भयानक हकीकत दुनिया के सामने आई।
इस मामले में देश के मानव अधिकार आयोग ने भी सरकार को फटकार लगाई है कि मरने के बाद भी लोगों का सही से अंतिम संस्कार नहीं हो रहा है। जो ट्रक लापता हालत में शहर के पास मिला है। उसमें एक दो नहीं बल्कि 273 लाशें मिली हैं। दरअसल ये ट्रक शहर से बाहर लगे एक वेयरहाउस के पास दो हफ्ते से लावारिस हालत में खड़ा था। जब इसके आसपास मक्खियां भिनभिनाने लगी और लोगों को बदूब का एहसास हुआ तो उन्होंने प्रशासन से इसकी शिकायत की, इसके बाद ट्रक को सुनसान इलाके में ले जाया गया और जब इसे खोला गया तो सबके होश उड़ गए, क्योंकि इसमें लाशें पड़ी हुईं थीं।

इस मामले में जेलिस्को राज्य ने मुर्दाघर के इंचार्ज को हटा दिया है। इस मामले में राज्य के गर्वनर एरिसटोटेलस सैंडोवल ने कहा कि, "ये घटना राज्य सरकार की लापरवाही दिखाती है। राज्य ये सुनिश्चित करेगा कि इन लाशों को 15 अक्टूबर तक संभाल कर रखा जाए। इस मामले में राज्य के बड़े अफसर को पहले ही हटा दिया गया है।"