भोपाल। गोविंदपुरा थाने के दरोगा की सर्विस पिस्टल को चुराने वाली महिला को पुलिस ने बुधवार- गुरुवार की दरम्यानी रात गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने थाने आते ही पुलिस कर्मियों को वर्दी उतरवाने धौंस देकर जमकर धमकाया, जब उसने देखा कि उसकी कोई नहीं सुनने वाला तो वह सामान्य हो गई। उसने दरोगा को सबक सिखाने के लिए उसकी पिस्टल चुराने की बात कबूल कर ली है, लेकिन वह किसको दी है, इसके बारे में नहीं बताया है। महिला का आपराधिक रिकार्ड भी है। महिला लोगों के मकानों पर भी कब्जे करती आई है। हबीबगंज टीआई वीरेंद्र सिंह के अनुसार शिवाजी नगर में रहने वाले सब इंस्पेक्टर आरपी सिंह गोविंदपुरा थाने में तैनात है। उनकी शिकायत पर उनकी महिला मित्र शीतल तोमर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने उनकी सर्विस पिस्टल को चुरा लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनको थाने लाया गया। जहां उन्होंने पुलिस को धमकाया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उन्होंने यह बात तो कबूल कर ली कि उसने पिस्टल चुराई थी, लेकिन पुलिस को यह नहीं बताया कि वह कहां है।
महिला का हे आपराधिक रिकार्ड-
सीएसपी हबीबगंज भूपेंद्र सिंह के अनुसार शीतल तोमर का आपराधिक रिकार्ड है। उस पर हबीबगंज कोलार में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। वह लोगों को धमकाती है।उसने एक एमएलए के विधायक के फ्लेट पर भी कब्जा करने की कोशिश की थी। उससे पिस्टल के बारे में पूछताछ की जा रही है।
दरोगा भी कम नहीं है, एएसआई होते हुए एसआई बन गया था-
दरोगा आरपी सिंह को निलंबित करने के निर्देश दे दिए हैं। वह एएसआई होने के बाद एसआई के दो स्टार लगाकर रहता था। उसकी विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। इधर , एक सवाल यह भी है कि अशोकागार्डन में रहते हुए उसको सर्विस पिस्टल मुहैया करवाई गई थी, लेकिन बिना पिस्टल जमा कराए । इनको रिलीव कैसे कर दिया गया था।
