Breaking

Tuesday, September 25, 2018

चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, प्रदेश को मिलीं ये नई सौगातें देखें

भोपाल मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए प्रदेश की सत्तासीन पार्टी भाजपा ने जनता को खुश करने के लिए कई नई सौगातों को मंजूरी देने का फैसला लिया है. सोमवार को हुई इस बैठक में शिवराज सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, जो कि आगामी चुनावों के लिए भी काफी अहम माने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 38 प्रस्ताव पारित किए गए थे. राज्य सरकार के प्रवक्ता जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी दी है.
अविवाहिता महिला पेंशन को मंजूरी-
जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 'कैबिनेट बैठक में अविवाहिता पेंशन को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत अविवाहित महिलाओं को मासिक पेंशन दी जाएगी. जिसमें 50 से 79 वर्ष तक की महिलाओं को 300 रुपये प्रति माह और 80 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 500 रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी. इसके अलावा सरकार प्रदेश के मंदिर और मठों के लिए मंदिर प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी और पुजारी कल्याण कोष का भी गठन किया जाएगा. इसके अलावा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों की कोचिंग फीस भी सरकार उठाएगी. इस योजना के तहत 100 युवाओं का चयन किया जाएगा.
इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी-
- भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूर
- मेट्रो परियोजना के लिए बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी
- उज्जैन जिले के मागडौन को तहसील बनाये जाने का प्रस्ताव मंजूर
- बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी, सागर जिले की सुरखी, हरदा जिले के सिराली, भिंड जिले के मालनपुर, बड़वानी जिले के निवाली बुजुर्ग ग्राम पंचायतों को नगर परिषद बनाए जाने का प्रस्ताव मंजूर
- मध्यप्रदेश खाद्य की गठन और नवीन पदों के सर्जन के अनुसमर्थन का प्रस्ताव
- शासकीय चिकित्सकों को विशेषज्ञता के लिए ट्रेनिंग करवाएगी सरकार
- नाबार्ड के लोन से आईटीआई के नवीन भवन के निर्माण की योजना को निरंतर रखने का प्रस्ताव मंजूर
- प्रदेश के पुलिस थानों में महिलाओं के लिए लेडी सेल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी