भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन बिभाग के जल उपभोक्ता संघ के सर्व सम्मति से हाकिम सिंह रावत (खडीचा) को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। हाकिम सिंह रावत द्वारा भोपाल में प्रदेश भर से इकठ्ठा हुए अध्यक्षो के साथ संस्था के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम भोपाल एसडीएम को ज्ञापन सौपा। जानकारी के अनुशार जल उपभोक्ता संस्था के प्रदेशाध्यक्ष हाकिम सिंह रावत द्वारा बताया गया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की संस्थाओं के अध्यक्ष शाह जहानी पार्क में एकत्रित हुए है और अपनी मांगों को रखते हुए मीटिंग की गई और बताया कि चाहे ग्राम पंचायत हो, नगर पंचायत हो, जनपद पंचायत सहित विधायकी व सांसद सभी का कार्यकाल 5 वर्ष का रहता है। लेकिन जल संसाधन विभाग में जल उपभोक्ता संस्था का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है जिसको लेकर हमने अपने कार्यकाल को भी 5 वर्ष का किये जाने की मांग करते है ताकि अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो को करने का हमे पर्याप्त समय मिल सके जब तक हमारी मांग पूरी नही होती तब तक हम अपने हक की लड़ाई अंत तक लड़ते रहेंगे। श्री रावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उनके इष्ट मित्रो, ग्रमीणों, प्रबुद्धजनों व सजातीय बंधुओं ने बधाई दी है।

