Breaking

Thursday, September 6, 2018

एसटी/एससी एक्ट- शहडोल में लाठीचार्ज के बाद बिगड़े हालात, एसपी को हटाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

शहडोल। एसटी एससी एक्ट के विरोध में आज भारत बंद का मध्य प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वहीं शहडोल में शांतिपूर्ण बंद में तनाव की स्तिथि बन गई| पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद हंगामा हो गया। लाठी चार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जय स्तम्भ में चकाजाम किया और कपड़े उतारकर सड़क पर लेट गया। आरोप है कि एस पी कुमार सौरभ ने शांतिपूर्ण बंद के दौरान लाठीचार्ज का आदेश दिया| वहीं आक्रोशित लोग एस पी को हटाने की मांग कर रहे हैं| वहीं लाठीचार्ज में कई घायल हुए हैं। शांतिपूर्ण बंद के दौरान पुलिस के गैर जिम्मेदाराना कदम से शहडोल में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। दोपहर 12 बजे के करीब लोग गांधी चौक में इकठठे हुए थे लोगों का आरोप है कि शहडोल एस पी कुमार सौरभ ने इशारा कर चुनिंदा लोगों के ऊपर लाठीचार्ज करा दी। कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव भी वहां वाहन में मौजूद थी लेकिन पुलिस अधीक्षक के इस कदम से लोग भड़क उठे। लाठीचार्ज से युवक का सिर फट गया। भड़के लोग गांधी चौक से कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। पुलिस ने बैरीकेड लगाकर लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। लोगों की मांग है कि माहौल बिगाड़ने के जिम्मेदार एस पी को तत्काल हटाया जाए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अनुभा श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए है।