Breaking

Thursday, September 6, 2018

CM के गृह जिले में बंद का व्यापक असर: सपाक्स ने निकाली रैली, हाथ जोड़ते नजर आई थाना प्रभारी

सीहोर। केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध आज भारत बंद किया गया है, जिसका व्यापक असर मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में भी देखने को मिल रहा है। शहर की लगभग सभी दुकाने बंद है। सुबह से ही पुलिस बल भी चौराहों पर तैनात किया गया है ।सभी दुकानें बड़े प्रतिष्ठान बंद है। वहीं सपाक्स सगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और रैली के रूप पैदल नगर के मेन मार्केट से होकर निकले। इस दौरान सपाक्स कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान थाना प्रभारी संध्या मिश्रा हाथ जोड़ती नजर आई। सपाक्स की रैली को लेकर थाना प्रभारी ने सपाक्स और 
भाजपा नेता के हाथ जोड़ते हुए समझाइश दी।  इस दौरान गहमा गहमी भी दिखी। देश भर में आज बंद का असर देखा जा रहा है, मध्य प्रदेश का प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कई जिलों में धारा-144 लागू की गई है। वहीं सीहोर में भी सुबह से ही बाजार बंद है, चाय नाश्ते की दुकानें भी बंद रखी गई हैं। शांतिपूर्ण बंद जारी है, वहीं सपाक्स ने शहर में रैली निकाल कर एक्ट का विरोध करते हुए नारेबाजी की और सीहोर बंद के नारे लगाए। हालांकि बाजार बंद है| सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।