Breaking

Tuesday, October 2, 2018

डॉ. गुप्ता पर फिर लगे महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस मामला रफा दफा करने में जुटी

भोपाल। बीएचईएल कस्तूरबा अस्पताल के हेड चीफ मेडिकल सर्विसेस डॉ. एसके गुप्ता पर एक महिला सफाई कर्मी ने गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोपों की शिकायत गोविंदपुरा पुलिस थाने में की है। इंडिया वन समाचार को गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि एक महिला सफाई कर्मी ने डॉ. एसके गुप्ता के खिलाफ गलत नियत से छेड़छाड़ करने की शिकायत कल रविवार को दर्ज करवाई है।
दलित जाति की महिला सफाई कर्मी कस्तूरबा अस्पताल में कार्यरत ठेकेदार के यहां काम करती है। अपनी शिकायत में इस महिला ने आरोप लगाया है कि डॉ. गुप्ता द्वारा छेड़छाड़ की यह घटना बीते शनिवार को अस्पताल परिसर में हुई है।
पुलिस और अस्पताल प्रशासन ठेकेदार के माध्यम से पीड़िता पर नौकरी से निकालने की धमकी और लालच देकर महिला से डॉ. गुप्ता के खिलाफ बयान नहीं देने का दबाव बना रही है। विदित हो कि डॉ. एसके गुप्ता पर एक महिला ट्रेनी नर्स के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा गोविंदपुरा थाने में पहले से ही दर्ज है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
डॉ. गुप्ता को महिला ट्रेनी नर्स के खिलाफ चल रहे मुकदमे में मैनेजमेंट द्वारा वकील उपलब्ध कराने पर भी बड़ा हंगामा हो चुका है।