राजगढ़। पचोर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दो सगी मासूम बहनों से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार बड़ी लड़की दोनों पैर से दिव्यांग है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार पचोर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक दंपती 10 और 7 साल की दो बेटियों को घर में छोड़कर मजदूरी करने गए थे, तभी दोनों बेटियों से रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब सोमवार को छोटी बेटी की तबीयत बिगड़ गई।
दोनों पैरों से दिव्यांग बड़ी बेटी ने बताया कि उसके साथ चाचा पहले से ही दुष्कर्म करता आ रहा है, जबकि छोटी बहन के साथ पहली बार दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने माता-पिता के साथ पचोर थाने पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित 22 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
