Breaking

Thursday, January 31, 2019

दरिंदे बाप की घिनौनी करतूत, इस तरह पत्नी को दूर कर 10 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

यूपी के इटावा जिले में दस साल की बालिका से उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बालिका ने पिता की करतूत मां से बताई। इसके बाद मां ने बालिका के साथ थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के बयान के बाद उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक कस्बा निवासी युवक परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वह पत्नी, दस साल की बेटी और आठ साल के पुत्र के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से गया था। पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर में रुक गई जबकि, उसका पति बेटी व बेटे को लेकर घर गया। इसके बाद शाम को ही बच्चों को लेकर इटावा आ गया। 
होटल में दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया-
इटावा में उसने किसी होटल में कमरा लिया और बच्चों के साथ सोमवार रात को रुक गया। रात के समय उसने दस साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को बालिका की सूचना पर महिला होटल पहुंच गई। यहां पर पीड़ित बालिका ने मां को पिता की करतूत बताई। इसके बाद आरोपी पिता उन्हें छोड़कर भाग निकला। पिता के घिनौने कृत्य की शिकायत करने के लिए मां बच्चों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जेके शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।