Breaking

Thursday, January 31, 2019

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 26 बार चाकू से किया हमला

मुम्बई। घरेलू झगड़े से परेशान पत्नी 2 जनवरी को घर छोड़कर चली गई थी। पति उसे मनाने के लिए ऑफिस पहुंचा, यहीं पर कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दूसरे व्यक्ति से रिश्तों के शक में सेल्समैन पति ने ऑफिस में घुसकर चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। घटना मंगलवार को शहर के भायंदर इलाके में हुई। इसके बाद आरोपी पति ने पुलिस सामने सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने महिला के पेट में चाकू से 26 वार किए थे।
सीए के ऑफिस में हुई वारदात-
पुलिस के मुताबिक, मृतका वीणा (35) यहां की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फर्म में पिछले आठ साल से नौकरी कर रही थी। पति कुमार भोइन मंगलवार सुबह पत्नी के ऑफिस के बाहर खड़ा उसके आने का इंतजार कर रहा था। कहासुनी के दौरान वीणा ने पति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कुमार ने चाकू से उसके पेट में कई बार किए।
ऑफिस में आकर मारपीट कर चुका था पति-
आरोपी कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी। उसे शक था कि पत्नी का किसी गैर मर्द से रिश्ता है। ऑफिस के साथियों ने पुलिस से कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और कई बार कुमार ऑफिस में वीणा के साथ मारपीट तक कर चुका था।
घर छोड़कर चली गई थी वीणा-
घरेलू कहल से परेशान वीणा 2 जनवरी को घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 10 जनवरी को उसे ढूंढ लिया, लेकिन उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया था। वारदात के वक्त कुमार उसे घर लौटने के लिए मनाने गया था, लेकिन वीणा ने इससे इनकार कर दिया।