नई दिल्ली। एक निजी चैनल के सर्वे में चौंकाने वाली बात निकलकर सामने आई है. जी हां, पहली बार किसी राज्य में निजी सर्वे के दौरान राहुल गांधी को बतौर प्रधानमंत्री पहली पसंद बताया गया है. हम पंजाब की बात कर रहे हैं. पंजाब में 37 फीसदी लोग राहुल गांधी को बतौर पीएम अपनी पहली पसंद बता रहे हैं. जबकि 34 फीसदी लोग पीएम नरेंद्र मोदी की दोबारा वापसी चाहते हैं. कांग्रेस के लिए ये अच्छी खबर हो सकती है. हालांकि चैनल के मुताबिक सवर्ण आरक्षण बिल पास होने से पहले का ये सर्वे है. बीजेपी भी इस सर्वे को नकार रही है.
सत्तारूढ़ पार्टी को लगता है कि सवर्णों को आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन जैसा कदम उठाने के बाद बीजेपी और पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है. लिहाजा ये सर्वे पूरी तरह विश्वसनीय नहीं हो सकती है. राफेल पर राहुल ने फिर दी PM मोदी को बहस की चुनौती, रक्षा मंत्री के बयान को बताया झूठा बीजेपी के लिए संतोष की बात ये कि पड़ोस के राज्य हरियाणा में 56 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की हिमायत की है. वहीं हरियाणा में महज 31 फीसदी लोग ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं.
