दिल्ली। भारत सरकार सैनिकों को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित करती है. इनमें अशोक चक्र सबसे बड़ा सम्मान है. इस साल कीर्ति चक्र के लिए चार जवानों और शौर्य चक्र के लिए 12 जवानों का चयन किया गया है. देश का 70वां गणतंत्र दिवस मनाए जाने के लिए अब 48 से भी कम घंटों का समय बचा है. लांस नायक नजीर वानी पहले कश्मीरी होंगे, जिन्हें देश के सबसे बड़े वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें अशोक चक्र से नवाजा जाएगा. शहीद लांस नायक नजीर वानी ने पिछले साल छह आतंकियों को मार गिराया था. लांस नायक नजीर वानी सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे. पिछले साल शोपियां में सेना के ऑपरेशन में उन्होंने 6 आतंकियों को मार गिराया था. इसी ऑपरेशन में वह शहीद भी हो गए थे. आतंकियों के खिलाफ उनकी बहादुरी को देखते हुए उन्हें दो बार सेना मेडल भी मिल चुका है. 38 वर्षीय वानी कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले थे. वह 25 नवंबर को भीषण मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. वानी को आतंकवादियों से लड़ने में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए सेना पदक भी दिया गया. सेना में रहने के दौरान लांस नायक वानी 17 बड़ी मुठभेड़ों में शामिल थे और भारत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए दो बार सेना पदक प्राप्त किया. कुलगाम के मूल निवासी के लिए यह आसान नहीं हो सकता था, क्योंकि आतंकवादी चुनिंदा कश्मीरी सैनिकों, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को खतरनाक निशाना बना रहे थे. बता दें कि भारत सरकार सैनिकों को उनकी वीरता के लिए शौर्य चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित करती है. इनमें अशोक चक्र सबसे बड़ा सम्मान है. इस साल कीर्ति चक्र के लिए चार जवानों और शौर्य चक्र के लिए 12 जवानों का चयन किया गया है.
