Breaking

Thursday, January 24, 2019

IPS अफसर के आतंकवादी भाई का 8 महीने के अंदर सेना ने किया एनकाउंटर

जम्मू कश्मीर। मंगलवार को शोपियां में हुई मुठभेद में हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए, जिसमें से एक आतंकी भारतीय आईपीएस अधिकारी इनामुल हक का छोटा भाई है. दक्षिणी कश्मीर के शोपियां ज़िले के शीरमाल इलाके में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए, जिसमें से एक आतंकी आईपीएस अधिकारी का छोटा भाई बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल आतंकी शमसुल-हक-नमी आईपीएस इनामुल का छोटा भाई है. इनामुल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो नॉर्थ ईस्ट में पोस्टेड हैं. आपको बता दें शमसुल-हक नमी मेडिकल का छात्र था. वो श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकुरा में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन मेडिकल साइंसिस से बीयूएमएस कर रहा था.
7 आतंकियों के मरने के बाद शमसुल बना आतंकी-
शमसुल-हक नमी के घर पर पिछले साल अप्रैल में एक मुठभेड़ हुई थी जिसमें 7 आतंकवादी मारे गए थे. इस मुठभेड़ के केवल एक महीने बाद शमसुल हक अचानक अपने कॉलेज से गायब हुआ और मई में उसके आतंकी बने की खबर मिली. शमसुल के आतंकी बनने की बात तब साफ हुई जब हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन से बुरहान वाणी की बरसी पर उसकी बन्दूक लेकर तस्वीर जारी की. शसोशल मीडिया पर उसका एके-47 लेकर एक फोटो वायरल हुआ जिसमें उसके आतंकवाद में शामिल होने की तारीख 25 मई, 2018 लिखी गई थी.
आतंकी शमसुल-हक नमी-
पूर्व डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस एसपी वैद्य ने भी शमसुल के आईपीएस अधिकारी के भाई होने की पुष्टि की. पूर्व डीजीपी ने ट्वीट कर लिखा, 'शम्सुल हक आईपीएस अधिकरी का भाई जो आतंकियों में शामिल हुआ था. वो शोपियां मुठभेड़ मारे गए आतंकियों में से एक है. मुझे याद है कि किस तरह उसके भाई और परिवार और जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे मुख्य धारा में वापस लाने की कोशिश की थी, मगर उसका दुखत अंत हुआ.