ग्वालियर। आपने कई बार लोगों को पैसों की तंगी तो कभी खराब सेहत को ठीक करने के लिए मंहगी दवाईयों का सहारा लेते देखा होगा।ऐसा कई बार ग्रह नक्षत्र खराब होने की वजह से भी होता है। जिसकी वजह से लोगों को धन से जुड़ी परेशानियां तो किसी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में आपके घर में मौजूद ये खास चीज आपके जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी मुश्किल को झट से दूर कर सकती है।जी हां और इस खास चीज का नाम है काली हल्दी।मान्यताओं की मानें तो काली हल्दी से किया हुए टोटके कभी खाली नहीं जाते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह काली हल्दी आपकी सभी समस्याओं को खत्म कर सकती हैं।
सेहत में लाभ-
यदि परिवार में कोई व्यक्ति हर वक्त बीमार रहता है तो गुरुवार को आटे के दो पेड़े बनाकर उसमें गीली चीने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी सी पिसी काली हल्दी को दबाकर बीमार व्यक्ति के उपर से सात बार उतार कर गाय को खिला दें और ऐसा लगातार तीन गुरुवार करें लाभ मिल सकता है।
नजर उतारने के लिए-
काली हल्दी नजर उतारने में भी काफी सहायक होती है।यदि किसी व्यक्ति या बच्चे को नजर लग गई है तो काले कपड़े में हल्दी को बांधकर बच्चे या व्यक्ति के उपर से सात बार उताकर बहते हुए पानी में बहा दें।
पैसे की कमी-
यदि किसी के पास पैसा आने के बावजूद रुकता नहीं है तो वह शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिंदूर को साथ में रखकर मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श कराकर पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें। इसके अलावा दीपावली के दिन पीले वस्त्र में काली हल्दी के साथ चांदी का सिक्का रखकर धन रखने वाले स्थान पर रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
