नई दिल्ली। आपकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे लगातार कोशिश कर रहा है। इस कड़ी में पश्चिम रेलवे की आरे से एक और अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि मुंबई सेंट्रल - अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में लगाए जा रहे अनुभूति कोच में यात्रियों को अब लाइब्रेरी की सुविधा मिल सकेगी। इस लाइब्रेरी में इतिहास, राजनीति, बायोग्राफी, फिक्शन और मिस्ट्री आदी से जुड़ी किताबें में मौजूद रहेगी।पढ़ने के शौकीनों के लिए रेलवे की ओर से यह खास पहल की जा रही है। सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में लगाए जा रहे अनुभूति कोच में यात्रियों को अब लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। इस लाइब्रेरी में यात्रियों को उनकी मनपसंद किताबें मिलेंगी। फिलहाल इस लाइब्रेरी में 70 किताबें हैं, जो इतिहास, राजनीति, बायोग्राफी, फिक्शन और मिस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।लाइब्रेरी में बच्चों के लिए लगभग 35 कहानी की किताबें उपलब्ध हैं, जो वे यात्रा के दौरान मुफ्त में पढ़ सकेंगे। इस सुविधा के लिए रेलवे यात्रियों से कोई पैसे नहीं लेगा। वहीं, यात्रियों को यात्रा के बाद अनिवार्य तौर पर किताबों को लौटाना होगा। रेलवे का यह प्रयास यात्रियों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि, रेलवे की ओर से शताब्दी गाड़ियों की यात्रा को काफी आधुनिक बनाया जा रहा है। इसके तहत ट्रेनों में पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम व एलईडी स्क्रीन के जरिए जनकारी उपल्ब्ध कराने की व्यवस्था भी शामिल है।रेलवे की ओर से जो आधुनिक कोच बनाए जा रहे हैं, इन्हें अनुभूति कोच नाम दिया गया है। इन्हें रेलवे की चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री आईसीएफ ने तैयार किया है। इस डिब्बों में आधुनिक सीटों के अलावा एलईडी स्क्रीन और चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए गए हैं। बड़ी-बड़ी खिड़कियों के साथ ही मॉड्यूलर टॉयलेट वाले अनुभूति कोच में पैंट्री भी मौजूद है।
