Breaking

Monday, January 14, 2019

किस्मत वालों को ही मिलते हैं मां वैष्णो देवी के ऐसे दर्शन, साल में एक बार खुलती है प्राचीन गुफा

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति यानि कल मां वैष्णों देवी की प्राचीन गुफा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. अगर आप मां वैष्णो देवी के भक्त हैं और दर्शन की योजना बना रहे हैं तो अपना बैग पैक कर लें. वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अब आपको अधिक इंतजार नहीं करना होगा. हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति यानि कल मां वैष्णों देवी की प्राचीन गुफा को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. भक्त पूरे साल मां की प्राचीन गुफा के दर्शन का इंतजार करते रहते हैं. जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति के दिन प्राचीन गुफा से दर्शन होंगे. बता दें कि यूपी सरकार ने भी इस साल वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को खास तोहफा दिया है. यूपी सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज से कटरा तक की सीधी बस सेवा शुरू की है. ये बस तीन रूटों से होते हुए कटरा तक पहुंचेगी. बता दें कि पुराने समय में वैष्णो देवी के लिए सिर्फ प्राकृतिक गुफा वाले रास्ते का इस्तेमाल किया जाता था, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बाद एक कृतिम रास्ते का भी निर्माण करवाया गया है. माता की इस प‌व‌ित्र गुफा की लंबाई 98 फीट है. ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा के अंदर आज भी भैरो का शरीर मौजूद है और जो कोई भी यहां पर आता है उसके पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे जीवन मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है. बता दें कि जब मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या दस हजार के कम होती है, तब प्राचीन गुफा का द्वार खोल दिया जाता है लेकिन ऐसा सौभाग्य काफी कम श्रद्धालुओं को मिलता है.